फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Accused arrested after 14 years on the power of gangster court

Sultanpur News: गैंगस्टर कोर्ट की सख्ती पर 14 साल बाद गिरफ्तार हुआ आरोपी

Sat, 21 Jun 2025 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 21 Jun 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested after 14 years on the power of gangster court
सुल्तानपुर। जानलेवा हमले और गैंगस्टर के केस में स्पेशल जज राकेश पांडेय की सख्ती पर लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी सीताराम को पुलिस ने गिरफ्तार कर शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया। अदालत ने न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया है। कोर्ट ने मामले में अगली सुनवाई के लिए चार जुलाई की तिथि नियत की है।
विज्ञापन

दोस्तपुर थाने के तत्कालीन थाना प्रभारी रमेशचंद्र दुबे ने चांदा थाने में वर्ष 1986 में आरोपी शिवकुमार सिंह, राम प्रकाश सिंह, सीताराम,जगदीश प्रसाद व महंथू के खिलाफ जानलेवा हमले व गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में अदालत ने 27 नवंबर 2009 को साक्ष्य की कार्रवाई पूर्ण होने के बाद बयान में पत्रावली नियत की थी। सभी आरोपी नियत तिथि पर हाजिर हुए, लेकिन आरोपी सीताराम गैर हाजिर चल रहा था। आरोपी ने कोई अर्जी नहीं पेश की थी।
विज्ञापन

कोर्ट ने आरोपी सीताराम के खिलाफ गैर जमानतीय वारंट जारी किया था। काफी पुराना वाद होने की वजह से संबंधित अफसरों को कड़े निर्देश दिए गए थे। करीब 14 वर्षों से सीताराम को पुलिस पेश करने में नाकाम रही। शुक्रवार को चांदा पुलिस ने वृद्ध हो चुके सीताराम को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed