फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   accident

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराकर पलटी एसयूवी, चार लोगों की मौत

Fri, 07 Jan 2022 12:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
accident
सुल्तानपुर के देहली बाजार के पास एक्सप्रेसवे पर दुर्घटना के बाद मौजूद पुलिस। - फोटो : SULTANPUR
सुल्तानपुर। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बृहस्पतिवार की शाम एक एसयूवी डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में एसयूवी के परखच्चे उड़ गए और उस पर सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। तीन अन्य घायलों को एक्सप्रेसवे के अधिकारियों ने दूसरे वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने एक बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया। दो अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। वाहन सवार लोग भाजपा की सदस्यता लेकर लखनऊ से लौट रहे थे।
विज्ञापन

वाराणसी के जनसा क्षेत्र के हरिपुर बाजार खरगूपुर निवासी अखिलेश मिश्र (40) बृहस्पतिवार को अपने साथियों व परिवारीजनों के साथ एसयूवी (स्कार्पियो) से लखनऊ गए थे। वहां से अखिलेश व अन्य लोग घर लौट रहे थे। रास्ते में जिले के बल्दीराय क्षेत्र के देहली के पास अचानक एसयूवी अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकराकर पलट गई। दुर्घटना में एसयूवी के परखच्चे उड़ गए। तेज आवाज सुनकर पहुंचे स्थानीय लोगों ने वाहन में फंसे लोगों को एक-एक कर बाहर निकाला। इस दौरान अखिलेश मिश्र समेत तीन लोगों की मौत हो चुकी थी, जबकि तीन अन्य घायल थे।
विज्ञापन

सूचना के बाद पहुंचे पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के अधिकारियों ने दूसरे वाहन की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां गिरि शुक्ला (65) निवासी मिरजापुर मुरादपुर कुचवा जिला वाराणसी को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि हालत नाजुक होने पर दुर्गेश और लक्ष्मण को वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। एसओ बल्दीराय प्रशांत कुमार ने बताया कि मृतकों में दो लोगों की अभी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed