फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   accident

सड़क हादसे में बुआ भतीजे समेत तीन लोगों की मौत

Mon, 06 Dec 2021 11:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
accident
7. बल्दीराय सड़क दुघर्टना के बाद मौके की जांच करती पुलिस। - फोटो : SULTANPUR
बल्दीराय (सुल्तानपुर)। तेरहवीं संस्कार में शामिल होकर घर लौट रहे बाइक सवार को तेज रफ्तार कार ने रौंद दिया। हादसे में बुआ-भतीजे की मौके पर मौत हो गई, जबकि भतीजी गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना में बाइक पर सवार मासूम बच्ची बाल-बाल बच गई। दुर्घटना के बाद कार सवार लोग वाहन छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर मुकदमा दर्ज किया है। एक साथ तीन मौतों से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

कुड़वार थाना क्षेत्र के मौहरिया भंडरा परशुरामपुर निवासी विनोद निषाद (20) पुत्र छोटेलाल अपनी बुआ पुष्पा देवी (36) पत्नी चंदन, आरती (8) व नैंसी (2) पुत्री चंदन को लेकर बल्दीराय थाना क्षेत्र के चंदीपुर गांव दादा बब्बन की तेरहवीं में शामिल होने के लिए गए थे। सोमवार की सुबह सभी एक बाइक से घर लौट रहे थे। बाइक बल्दीराय थाना क्षेत्र के चक्कारी भीट के पास पहुंची थी। तभी तेज रफ्तार कार बाइक को रौंदते हुए सड़क किनारे पलट गई। दुर्घटना में मौके पर ही विनोद निषाद, पुष्पा देवी की मौत हो गई, जबकि आरती गंभीर क्रप से घायल हो गई।
विज्ञापन

हादसे में नैंसी बाल-बाल बच गई। स्थानीय लोगों को एकत्र होता देख कार सवार लोग वाहन छोड़कर फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने घायल आरती को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष बल्दीराय प्रभाकांत तिवारी ने बताया कि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस कार चालक की तलाश कर रही है। मृतक के चाचा सुभाष निषाद की तहरीर पर कर्स दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टक्कर इतनी तेज थी कि एयर बैग खुल गया
बल्दीराय। चक्कारी भीट के पास बाइक को टक्कर मारने वाली कार का एयर बैग खुल गया। कार पर सवार सभी लोग बाल-बाल बच गए। दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को जांच में कार का एयर बैग खुला मिला। पुलिस के अनुसार, कार काफी रफ्तार में थी और टक्कर मारने के बाद सड़क किनारे पलट गई।

कार में मिली शराब की बोतल व नमकीन
बल्दीराय। दुर्घटना स्थल पर पहुंची पुलिस को कार में शराब की बोतल और नमकीन मिली है। कार के पीछे डिग्गी में अटैची, बैग और पर्स मिला है। कार में मिले सामानों को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस इस बात की आशंका जता रही है कि कार सवार लोगों ने शराब पी रखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed