{"_id":"6165c34f8ebc3e86ca405a90","slug":"accident-sultanpur-news-lko599820138","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रद्वालुओं से भरी बस पलटी, मासूम समेत 19 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रद्वालुओं से भरी बस पलटी, मासूम समेत 19 घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। विंध्याचल से श्रद्धालुओं को दर्शन कराकर लौट रही एक प्राइवेट बस सड़क पर खड़े ट्रक को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बस क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार 19 लोग घायल हो गए। चीख-पुकार के बाद पहुंचे स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से सभी घायलों को सीएचसी पहुंचाया, जहां गंभीर रूप से घायल आठ लोगों को जिला अस्पताल अंबेडकरनगर रेफर कर दिया गया।
अंबेडकरनगर के टांडा से एक प्राइवेट बस पर करीब 70 लोगों को बैठाकर विंध्याचल दर्शन कराने के लिए गई थी। दर्शन के बाद सोमवार की रात करीब दो बजे बस वापस टांडा लौट रही थी। श्रद्धालुओं से भरी प्राइवेट बस अखंडनगर क्षेत्र के मुरादाबाद के पास पहुंची थी कि सड़क पर खड़े एक ट्रक को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना के बाद बस में सवार श्रद्धालुओं में कोहराम मच गया। चीख-पुकार के बाद आस-पास के लोग भागकर मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और सरकारी जीप और एंबुलेंस की मदद से सोनू (35), अमरावती (20), सिताबी (21), तेजा (35), सरिता (18), निर्मला (20), मनीषा (18), सरोजा (28), सावित्री (45), प्रियंका (22), मनीषा कुमारी (25), राम सहाय (30), आर्दश (9), आरजू उर्फ अब्बास (5), नितेश (20), अनीता (21), शिव लाल (42), राम आशीष (32) और करोरा (45) सभी निवासी टांडा को सीएचसी पहुंचाया गया। उनमें रामसहाय, आदर्श, आरजू, नितेश, अनीता, शिवलाल, राम आशीष और करोरा की हालत नाजुक होने पर चिकित्सक ने जिला अस्पताल अंबेडकरनगर रेफर कर दिया।