फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   accident on Purvanchal Expressway in Sultanpur high speed DCM collided with container three people died

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: कंटेनर में घुसी तेज रफ्तार डीसीएम, चालक समेत तीन लोगों की मौत

Sat, 08 Feb 2025 10:13 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 08 Feb 2025 10:13 AM IST
सार

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा हो गया। यहां एक तेज रफ्तार डीसीएम कंटेनर में घुस गई। हादसे में चालक समेत तीन लोगों की मौत हो गई। 

विज्ञापन
accident on Purvanchal Expressway in Sultanpur high speed DCM collided with container three people died
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: कंटेनर में घुसी तेज रफ्तार डीसीएम - फोटो : संवाद

विस्तार

यूपी के सुल्तानपुर में एक्सप्रेसवे पर डीसीएम शुक्रवार की रात करीब 12 बजे पूर्वांचल कंटेनर में घुस गई। हादसे में चालक समेत तीन लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद राहगीर रुक गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। हादसा गोसाईगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत 129 माइल स्टोन अरवल कीरी करवल के पास हुआ। डीसीएम सवार मछली लेकर लखनऊ की तरफ से बस्ती जा रहे थे। 

विज्ञापन


मध्य प्रदेश के लिंबोदा उज्जैन निवासी बने सिंह, तेजूलाल निवासी काकड़ी, जिला साजापुर, मध्य प्रदेश एवं ट्रक मालिक मोहम्मद रफीक निवासी साजापुर, मध्य प्रदेश मिनी ट्रक पर मछली लादकर शुक्रवार को साजापुर मध्य प्रदेश से मछली लादकर रुद्रपुर देवरिया जाने के लिए निकले थे। ट्रक को बने सिंह चला रहे थे। वह सभी पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के रास्ते से जा रहे थे। 
विज्ञापन


गोसाईगंज थाना क्षेत्र के गौरा गांव के पास से गुजरते समय रात्रि करीब 12 बजे मिनी ट्रक अनियंत्रित होकर आगे जा रहे कंटेनर से टकरा गया। मिनी ट्रक तेज रफ्तार में था। कंटेनर से टकराने के बाद मिनी ट्रक के परखचे उड़ गए। घटना स्थल पर बने सिंह व तेजू लाल की मौत हो गई। जबकि ट्रक मालिक मोहम्मद रफीक गंभीर रूप से घायल हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दुर्घटना की जानकारी होने पर गोसाईगंज थाने की पुलिस व यूपीडा की टीम मौके पर पहुंच गई। सभी को ट्रक से बाहर निकाला गया। घायल मोहम्मद रफीक को कूरेभार सीएचसी ले जाया गया। जहां उनकी मौत हो गई। यूपीडा पेट्रोलिंग टीम के एएसओ राम जगत तिवारी ने बताया कि क्रेन से क्षतिग्रस्त वाहन को मुख्य मार्ग से हटवाकर यातायात बहाल कराया गया है। मृतकों के घरवालों को दुर्घटना के बारे में बताया गया है। भटमई चौकी प्रभारी जितेंद्र यादव ने बताया कि पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed