फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   AC of medical college fails in 42 degree temperature

Sultanpur News: 42 डिग्री तापमान में मेडिकल कॉलेज के एसी फेल

Wed, 29 May 2024 01:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Wed, 29 May 2024 01:51 AM IST
विज्ञापन
AC of medical college fails in 42 degree temperature
मेडिकल कालेज ​स्थित पुरुष अस्पताल के चाइल्ड वार्ड में मरीज को हाथ पंखे से हवा करती तीमारदार। -
सुल्तानपुर। तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को पारा 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। उधर, मेडिकल कॉलेज के पुराने एसी ठंडक देने में नाकाम साबित हो गए। ऐसे में मरीज व तीमारदार अब अपने घरों से पंखे लाकर काम चला रहे हैं।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज में ज्यादातर एयरकंडीशनर बेहद पुराने हैं। इस वजह से वे ढंग से काम नहीं कर रहे हैं। यही वजह है कि ओपीडी में बैठे डॉक्टर मंगलवार को पसीना पोंछते नजर आए। इसके अलावा आयुष्मान वार्ड में तो जहां इलाज का पैसा बाकायदा मेडिकल कॉलेज वसूलता है, वहां भी एसी नहीं चल रहा था। ऐसे में मरीज अनीता के परिजनों ने घर से लाकर पंखा लगाया था। अनीता ने बताया कि एसी चल ही नहीं रहा है, इसलिए मजबूरी है।
विज्ञापन


उधर, इमरजेंसी वार्ड में तो एसी काम कर रहे थे लेकिन इमरजेंसी वार्ड में लगा एसी बंद था क्योंकि उसका तार ही बाहर निकला हुआ था। बच्चा वार्ड की हालत तो और भी खस्ता थी। वहां बाकायदा एसी लगे हुए थे, चल भी रहे थे लेकिन माता-पिता हाथ पंखे से अपने बच्चों को हवा करते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मरीज शानवी पांडेय के पिता विजय पांडेय, करन की मां अनीता व छवि की मां रेनू ने बताया कि कई बार शिकायत की है लेकिन एसी काम ही नहीं करता है। वहां तैनात नर्स ने बताया कि कई बार शिकायत के बावजूद एसी की मरम्मत नहीं हो पाई है।



प्राचार्य ने मौसम पर फोड़ा ठीकरा
अस्पताल में लगे ज्यादातर एसी ठीक से नहीं चल रहे हैं। ये हालात एक-दो दिन से नहीं कई दिनों से हैं जबकि कई बार मरम्मत पर भी अच्छा खासा बजट खर्च हो चुका है। इसके बावजूद प्राचार्य डॉ. सलिल श्रीवास्तव कहते हैं कि गर्मी की वजह से एसी काम नहीं कर रहे हैं। वे कहते हैं कि दोपहर में एसी ट्रिप कर जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed