फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   ABVP protested the program of JNU

जेएनयू के कार्यक्रम पर भड़की एबीवीपी

Sat, 13 Feb 2016 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अमेठी
अमर उजाला ब्यूरो/अमेठी Updated Sat, 13 Feb 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
ABVP protested the program of JNU

प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तार हुए जेएनयू छात्र संघ अध्यक्ष का पुतला फूंका तथा उस कार्यक्रम में शामिल सभी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। जेएनयू में मौजूदा छात्रसंघ अध्यक्ष की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में भारत विरोधी नारेबाजी करने के साथ ही अलगाववाद की बात उठाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है।

विज्ञापन


शनिवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला सह संयोजक राघवेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में सड़क पर उतरे छात्रों ने जेएनयू में हुई घटना को देशद्रोह करार देते हुए कहा कि उस कार्यक्रम में शामिल सभी छात्र-छात्राओं को गिरफ्तार कर कड़ी सजा दी जानी चाहिए। छात्रों ने आइसा जैसे वामपंथी छात्र संगठनों पर प्रतिबंध लगाने की मांग की।
विज्ञापन


कहा कि ऐसे लोगों को चिह्नित किया जाए, जो परदे के पीछे से छात्रों को भड़का रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने शहर के चौक बाजार के पास जेएनयू के छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया लाल का पुतला भी फूंका। इस मौके पर अरुण शर्मा, अजय यादव, विवेक मिश्रा, अमित जायसवाल, उत्तम, मोहित, हिमांशु, विशाल, तूफान, रणविजय मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed