फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   ABVP burnt effigy of Maharashtra government

एबीवीपी ने फूंका महाराष्ट्र सरकार का पुतला

Thu, 05 Nov 2020 11:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
ABVP burnt effigy of Maharashtra government
सुल्तानपुर। पत्रकार अर्नब गोस्वामी के साथ दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए अभाविप के पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार को प्रदर्शन किया। संगठन के पदाधिकारियों ने तिकोनिया पार्क में धरना देकर कलेक्ट्रेट के सामने महाराष्ट्र सरकार का पुतला फूंका।
विज्ञापन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने अर्नब गोस्वामी को बिना वारंट हिरासत में लेने की घटना पर नाराजगी जाहिर की है। बृहस्पतिवार को संगठन के पदाधिकारियों ने जिला मुुख्यालय पर प्रदर्शन कर महाराष्ट्र सरकार का पुतला दहन किया। शुभम द्विवेदी ने कहा कि पत्रकार के साथ अमानवीय व्यवहार किया जा रहा है। विद्यार्थी परिषद इस घटना की निंदा करता है। नगर संयोजक सचिन ने भी रोष जाहिर किया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को शांत करवाया। प्रदर्शन करने वालों में शिवांग दूबे, वेद प्रकाश तिवारी, जिला संयोजक विपुल मिश्र, विष्णु प्रताप मिश्र, अंजलि मिश्र, अनुज पांडेय, विकास तिवारी, आनंद भट्ट, सचिन पांडेय, छात्र नेता आयुष पांडेय, ऋषभ वर्मा समेत बड़ी संख्या में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed