{"_id":"63e5405425abfd8c620dd82b","slug":"abhyudaya-coaching-sultanpur-news-c-13-1-82185-2023-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुल्तानपुर: अभ्युदय कोचिंग में सीधे हो सकेगा प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुल्तानपुर: अभ्युदय कोचिंग में सीधे हो सकेगा प्रवेश
Fri, 10 Feb 2023 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Fri, 10 Feb 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए चलाई जा रही निशुल्क कोचिंग में अब सीधे भी प्रवेश हो सकेगा। राणा प्रताप पीजी कॉलेज व राजकीय इंटर कॉलेज में संचालित कोर्सों में प्रवेश के लिए विद्यार्थी संबंधित संस्थानों से संपर्क कर प्रवेश ले सकते हैं।
अभ्युदय कोचिंग राणा प्रताप पीजी कॉलेज व राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में चल रही हैं। कोचिंग में सिविल सर्विस, जेईई, नीट, एनडीए, सीडीएस जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाती है। इसके लिए प्रवक्ताओं का पैनल बनाया गया है।
राणा प्रताप पीजी कॉलेज में सिविल सर्विस की तैयारी कराई जाती है। शेष के लिए राजकीय इंटर कॉलेज में कक्षाएं संचालित होती हैं। जिला समाज कल्याण अधिकारी अमित सिंह ने बताया कि सिविल सर्विस के लिए स्नातक उत्तीर्ण या स्नातक अंतिम वर्ष के विद्यार्थी प्रवेश के लिए पात्र हैं।
विज्ञापन
अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए इंटरमीडिएट में अध्ययनरत या उत्तीर्ण विद्यार्थी पात्र होंगे। परीक्षाओं की तैयारी के इच्छुक विद्यार्थी कोचिंग में सीधे प्रवेश ले सकते हैं। कोई भी अड़चन आने पर समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।
अभी तक नहीं हुआ किसी का चयन
अभ्युदय कोचिंग योजना का संचालन होते लगभग साल भर हो चुका है। अभी तक कोचिंग में तैयारी करने वाले किसी भी विद्यार्थी का चयन नहीं हुआ है। जिला समाज कल्याण अधिकारी अमित सिंह ने बताया कि कुछ परीक्षाएं आगामी महीनों में होंगी।