{"_id":"5df2791c8ebc3e87da1764a9","slug":"aadhar-card-of-members-will-be-uploaded-in-ration-card-sultanpur-news-lko4974181182","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन कार्ड में अपलोड होंगे सदस्यों के आधार कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन कार्ड में अपलोड होंगे सदस्यों के आधार कार्ड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के तहत संचालित पात्र गृहस्थी राशन कार्ड में सभी सदस्यों के आधार कार्ड फीड होंगे। शासन का निर्देश मिलने के बाद सक्रिय आपूर्ति विभाग ने तहसीलवार आधार फीडिंग के लिए कर्मचारी नामित किये हैं। कर्मचारियों को 15 दिसंबर तक पात्र गृहस्थी के अवशेष 1.48 लाख यूनिट राशन कार्ड में सभी के आधार फीड कर रिपोर्ट देने को कहा गया है।
सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत पात्र लोगों को अंत्योदय व पात्र गृहस्थी राशन कार्ड के माध्यम से कोटे की दुकान से प्रतिमाह राशन वितरित होता है। इसके बावजूद कोटेदारों पर राशन की कालाबाजारी के आरोप लगते रहे हैं। राशन की कालाबाजारी नहीं हो सके इसके लिए शासन ने सभी राशन कार्डों के सदस्यों का आधार कार्ड नंबर फीड करने की योजना बनाई है।
इसके लिए आयुक्त खाद्य एवं रसद ने आपूर्ति विभाग को पत्र जारी किया है। जिसके बाद डीएसओ संजय कुमार ने समीक्षा की तो जनपद में प्रचलित पात्र गृहस्थी राशन कार्डों में से 13,90,872 यूनिट के सापेक्ष अब तक सीड 12,41,904 यूनिट का आधार नंबर ही राशन कार्ड में फीड मिला। डीएसओ ने अवशेष 1,48,968 यूनिट की राशन कार्ड से आधार सीडिंग के लिए तहसीलवार कर्मचारियों को नामित करते हुए 15 दिसंबर तक शत-प्रतिशत उपभोक्ताओं से संपर्क कर राशन कार्ड से आधार सीड करते हुए रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
डीएसओ ने समय सीमा में शेष यूनिट की आधार सीडिंग न होने पर कर्मचारियों को कार्रवाई की चेतावनी दी है। डीएसओ ने बताया कि 15 दिसंबर तक उपभोक्ताओं को कोटेदारों के माध्यम से सभी सदस्यों का आधार कार्ड कार्यालय में जमा कर राशन कार्ड में अंकित सदस्यों की यूनिट को आधार से सीड कराने को कहा है।