फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   A young man returning from a birthday party died in a road accident.

Sultanpur News: जन्मदिन पार्टी से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में गई जान

Mon, 06 Apr 2026 11:28 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
A young man returning from a birthday party died in a road accident.
दोस्तपुर/ मोतिगरपुर। मोतिगरपुर के अहिरौली निवासी बाइक सवार वैभव चतुर्वेदी (24) की बाइक रविवार रात दोस्तपुर के सरैयापट्टी गांव के पास अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय ग्रामीणों ने उन्हें एंबुलेंस से बिरसिंहपुर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी मौत से परिवार में चीख-पुकार मची है।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वैभव ने हेलमेट नहीं पहना था। परिजनों ने बताया कि वैभव रविवार शाम दोस्तपुर के छीतेपट्टी गांव में एक रिश्तेदार के यहां जन्मदिन समारोह में शामिल होने के लिए घर से अकेले ही बाइक लेकर निकले थे। वहां से रात में लौटते समय यह दुर्घटना हो गई। उनकी मौत से पिता महेंद्र चतुर्वेदी, माता कुसुमलता, छोटा भाई गौरव व दो बहनें आंचल व कोमल सदमे में हैं। दोस्तपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक नारदमुनि सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। दुर्घटना का सही कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed