फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   A tree fell on the highway due to strong wind, traffic was disrupted for 40 minutes

Sultanpur News: तेज हवा से हाईवे पर गिरा पेड़ 40 मिनट यातायात रहा बाधित

Sat, 26 Jul 2025 12:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 26 Jul 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
A tree fell on the highway due to strong wind, traffic was disrupted for 40 minutes
अयोध्या-प्रयागराज मार्ग पर जमोली में गिरा पेड़।
कूरेभार (सुल्तानपुर)। तेज हवा से अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर जमोली के पास नीम का पेड़ गिरने से यातायात बाधित हो गया। हाईवे के दोनों तरफ एक किमी तक वाहनों की कतार लग गई। लोगों ने पेड़ हटाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हुआ।
विज्ञापन


पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से आधे पेड़ को काटकर हटवाया और जिससे 40 मिनट बाद हाईवे के एक लेन को चालू कराया। हालांकि, देर रात तक एक लेन पर यातायात बाधित रहा। पेड़ की चपेट में आने से बिजली के तार टूट गए, जिससे करीब 150 घरों की बिजली आपूर्ति बाधित है।
विज्ञापन


जिले में शुक्रवार दोपहर 2:00 बजे तेज हवा के साथ हल्की बारिश शुरू हो गई। जिससे लोग आसपास छाए की तलाश में रुक गए। तभी तेज हवा के झोंकों से अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर जमोली गांव के पास स्थित पुराना नीम का विशालकाय पेड़ गिर गया। गनीमत रही कि जब पेड़ गिरा, वहां से कोई गाड़ी नहीं गुजर रही थी। पेड़ गिरने से हाईवे पूरी तरह से बंद हो गया। गाड़ियों की एक किमी लंबी कतार लग गई। कुछ वाहन चालकों ने गांव की सड़क से निकलने का प्रयास किया, जिससे वहां भी जाम की स्थिति बन गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर कूरेभार थाने की पुलिस पहुंची तो एनएचएआई के अधिकारियों को जानकारी दी। काफी इंतजार के बाद जब कोई कर्मी मौके पर नहीं पहुंचा, तो पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से पेड़ के एक हिस्से को हटाकर हाईवे की एक लेन खाली कराई और आवागमन शुरू कराया। हाईवे का एक लेन बाधित होने से रुक-रुककर जाम की स्थिति बनी रही। शिवगढ़ बाजार में भी पेड़ गिरने से कामतागंज-मदाफरपुर मार्ग बंद हो गया। लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed