{"_id":"5e8210898ebc3e72b11791b6","slug":"a-school-will-be-made-a-quarantine-center-in-every-village-sultanpur-news-lko5158501175","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रत्येक ग्राम सभा में एक विद्यालय को बनाया जाएगा क्वारंटीन सेंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रत्येक ग्राम सभा में एक विद्यालय को बनाया जाएगा क्वारंटीन सेंटर
विज्ञापन
सुल्तानपुर। कोरोना वायरस से बचाव के लिए प्रत्येक ग्राम सभा में एक परिषदीय विद्यालय को क्वारंटीन सेंटर बनाया जाएगा। साथ ही विशेष परिस्थिति में सभी कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों को क्वारंटीन सेंटर बनाया जाएगा। बीएसए ने सभी खंड शिक्षाधिकारियों को पत्र जारी कर तैयारी करने का निर्देश दिया है।
बाहरी प्रदेशों से जिले में बड़ी संख्या में लोग अपने घरों को लौटे हैं। इसको देखते हुए बेसिक शिक्षा विभाग ने सभी ग्राम सभाओं में एक परिषदीय विद्यालय को क्वारंटीन सेंटर बनाने का निर्णय लिया है।
बीएसए संतोष कुमार सक्सेना ने सोमवार को सभी खंड शिक्षाधिकारियों को निर्देशित किया है कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए हर ग्राम पंचायत में एक विद्यालय को क्वारंटीन सेंटर के रूप में तैयार किया जाय। साथ ही जिले के सभी 12 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों को भी विशेष परिस्थितियों में क्वारंटीन सेंटर बनाया जाय।
विज्ञापन
इसके अलावा ग्राम प्रधान को मध्याह्न भोजन निर्माण की पूरी जिम्मेदारी दी जाए। निशुल्क राशन वितरण के लिए प्रत्येक दुकान पर एक स्थानीय शिक्षामित्र की ड़्यूटी लगाई जाए। आवश्यकता पड़ने पर प्रशासन को मैन पॉवर उपलब्ध कराया जाए।
जिलाधिकारी के आदेश पर कोरोना वायरस से बचाव के लिए सभी को लॉकडाउन अवधि में घर पर रहने के लिए शिक्षकों को प्रोत्साहित करना होगा। यदि बाहरी व्यक्ति प्रवास कर रहा है तो उसे लॉकडाउन के दौरान उसी स्थान पर रहने के लिए प्रोत्साहित करना होगा।
बीएसए ने सभी खंड शिक्षाधिकारियों को निर्देशित किया है कि विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों, सहायक अध्यापकों, शिक्षामित्रों व अंशकालिक अनुदेशकों से जिलाधिकारी के आदेश का अनुपालन कराएं और प्रतिदिन शाम को रिपोर्ट करें।