फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   A population of 500 remained in darkness all night.

Sultanpur News: रात भर अंधेरे में रही 500 की आबादी

Tue, 08 Sep 2026 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Tue, 08 Sep 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
A population of 500 remained in darkness all night.
भदैंया। ब्लाॅक के सातनपुर गांव में रविवार रात ट्रांसफार्मर का जर्जर केबल फुंक गया। इससे करीब 500 की आबादी पूरी रात अंधेरे में रही।
विज्ञापन


रविवार रात करीब 10 बजे ट्रांसफार्मर से जुड़ा केबल जलकर गिर गया। ग्रामीणों ने तत्काल लाइनमैन और जेई को सूचना दी। हालांकि, रात भर कोई भी लाइन ठीक करने नहीं पहुंचा। सोमवार सुबह करीब दस बजे ग्रामीणों के बार-बार फोन करने पर लाइनमैन मौके पर पहुंचे। इसके बाद केबल की व्यवस्था कर बिजली आपूर्ति बहाल की गई।

इस ट्रांसफार्मर से लगभग सौ घरों की बिजली व्यवस्था संचालित होती है। लोड अधिक होने से आए दिन जर्जर केबल फुंक जाता है। रवि पांडेय, जय प्रकाश, हरिप्रकाश, नंदलाल और विपिन सहित अन्य ग्रामीणों ने नया केबल लगाने और ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन


वहीं लोलेपुर उपकेंद्र के इटकौली फीडर पर सोमवार सुबह एक चिड़िया के बिजली लाइन से टकराने के कारण 10 गांवों की बिजली आपूर्ति चार घंटे तक बाधित रही। बिजली सुबह करीब आठ बजे गुल हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लाइन में अचानक खराबी आने से पूरा फीडर प्रभावित हो गया। लाइनमैनों ने खराबी ढूंढना शुरू किया। करीब 10:30 बजे लाइनमैन ने चिड़िया को हटाकर लाइन चालू करने का काम शुरू किया।


अवर अभियंता अशोक कुमार ने बताया कि लाइनमैनों ने गश्त की थी, लेकिन उन्हें तुरंत खराबी नहीं मिल सकी थी। दोपहर तक इटकौली फीडर पर बिजली व्यवस्था बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed