फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   A petition has been filed against Rahul Gandhi, and the matter has reached the sessions court

Sultanpur News: राहुल गांधी के खिलाफ निगरानी याचिका दाखिल, सेशन कोर्ट पहुंचा मामला

Thu, 21 May 2026 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 21 May 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
A petition has been filed against Rahul Gandhi, and the matter has reached the sessions court
सुल्तानपुर। गृहमंत्री अमित शाह पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मानहानि मामले में राहुल गांधी के अब आवाज के नमूने की जांच को लेकर नया मोड़ आ गया है। भाजपा नेता और परिवादी विजय मिश्र ने आवाज के नमूने की जांच संबंधी अर्जी खारिज किए जाने के आदेश को सेशन कोर्ट में चुनौती दी है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को एमपी-एमएलए कोर्ट में सुनवाई के दौरान परिवादी पक्ष ने बताया कि मजिस्ट्रेट कोर्ट द्वारा अर्जी खारिज किए जाने के खिलाफ सेशन कोर्ट में निगरानी याचिका दाखिल की गई है। साथ ही मानहानि केस की मौजूदा कार्यवाही स्थगित करने की मांग भी की गई।
विज्ञापन


एमपी-एमएलए सेशन कोर्ट के जज राकेश यादव ने निगरानी याचिका पर सुनवाई के लिए 30 मई की तारीख तय की है। वहीं, स्पेशल मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा की अदालत ने मानहानि मामले में अगली सुनवाई 17 जून को निर्धारित की है। कोतवाली देहात क्षेत्र के हनुमानगंज निवासी भाजपा नेता विजय मिश्र ने वर्ष 2018 में राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का परिवाद दाखिल किया था। आरोप है कि राहुल गांधी ने अमित शाह के खिलाफ विवादित टिप्पणी की थी। मामला फिलहाल एमपी-एमएलए कोर्ट में लंबित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed