फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   A nutritious platter will be prepared for children on this special date

Sultanpur News: खास तारीख पर बच्चों के लिए सजेगी पौष्टिक थाली

Mon, 06 Jul 2026 01:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 06 Jul 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
A nutritious platter will be prepared for children on this special date
सुल्तानपुर। परिषदीय विद्यालयों में अब जन्मदिन, वैवाहिक वर्षगांठ और राष्ट्रीय पर्व जैसे विशेष अवसर बच्चों के लिए पौष्टिक आहार की सौगात लेकर आएंगे। शासन ने विद्यालयों में ‘तिथि भोजन’ कार्यक्रम शुरू करने के निर्देश दिए हैं। समाज के संभ्रांत लोग, जनप्रतिनिधि, अधिकारी, समाजसेवी और स्वयंसेवी संस्थाएं विद्यालयों में बच्चों के लिए तिथि भोजन का आयोजन कर सकेंगे, जिले में इसका आयोजन भी शुरू हो गया है।
विज्ञापन

जिले में 2064 परिषदीय विद्यालय संचालित हैं। विद्यालयों में पहले से ही पीएम पोषण योजना लागू है। मध्याह्न भोजन प्राधिकरण उत्तर प्रदेश की ओर से तिथि भोजन शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। इसका उद्देश्य समुदाय की भागीदारी बढ़ाते हुए बच्चों को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराना और विद्यालयों से सामाजिक जुड़ाव मजबूत करना है। बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए कई खाद्य पदार्थों पर रोक लगाई गई है। पनीर, खीर, दलिया और किसी भी प्रकार की मिठाई भी स्वीकार नहीं होगी। बर्गर, पिज्जा, मैगी जैसे जंक फूड और फास्ट फूड के वितरण पर भी प्रतिबंध रहेगा। इसके स्थान पर स्थानीय स्तर पर उपलब्ध ताजे और मौसमी फल वितरित किए जाएंगे।
विज्ञापन


तिथि भोजन के दिन नहीं बनेगा एमडीएम
पीएम पोषण योजना के जिला समन्वयक संदीप यादव ने बताया कि तिथि भोजन वाले दिन खाद्यान्न और कन्वर्जन लागत का उपयोग नहीं किया जाएगा। यदि किसी विद्यालय में फल या सूखे मेवे वितरित किए जाते हैं, तब उस दिन मध्याह्न भोजन पूर्व निर्धारित व्यवस्था के अनुसार तैयार होगा। छात्र विद्यालय में मध्याह्न भोजन करने के बाद फल या सूखे मेवे अपने साथ घर भी ले जा सकेंगे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

बीईओ के भेज गए निर्देश
तिथि भोजन कार्यक्रम के संचालन संबंधी निर्देश सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को भेज दिए गए हैं। शासन की मंशा के अनुरूप विद्यालयों में समुदाय की सहभागिता से कार्यक्रम संचालित कराया जा रहा है।- उपेंद्र गुप्ता, बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed