{"_id":"6a7b644331cf18b63005e83a","slug":"a-light-drizzle-fell-then-the-sun-made-its-appearance-sultanpur-news-c-103-1-slko1047-162644-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: बरसी हल्की फुहारें, फिर धूप ने दी दस्तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: बरसी हल्की फुहारें, फिर धूप ने दी दस्तक
Tue, 11 Aug 2026 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Tue, 11 Aug 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
शहर में हो रही बारिश। संवाद
सुल्तानपुर। बरसात के सीजन में भी लोगों को गर्मी और उमस से राहत नहीं मिल पा रही है। आसमान में उमड़ते-घुमड़ते बादल लोगों को बारिश की उम्मीद तो जगा रहे हैं लेकिन बिना बरसे ही लौट जा रहे हैं। जिससे उमस बढ़ती जा रही है।
मंगलवार सुबह से बादल छाए रहे। दिनभर धूप और बादलों के बीच लुकाछिपी का दौर चलता रहा। दोपहर बाद तीन बजे शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में हल्की बारिश शुरू हुई। करीब 15 मिनट तक हुई बारिश के बाद धूप निकल आई। बारिश कम होने से लोगों को राहत की उम्मीद पूरी नहीं हो सकी। मौसम विज्ञानी भूपेंद्र सिंह पटेल ने बताया कि मंगलवार को अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री और न्यूनतम 27.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जिले में 2.1 मिलीमीटर वर्षा दर्ज हुई। उन्होंने बताया कि अगले 24 घंटे में बूंदाबांदी के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।