फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   A group of Kanwariyas sets off for Baba Baidyanath Dham.

Sultanpur News: कांवड़ियों का जत्था बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना

Mon, 03 Aug 2026 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 03 Aug 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
A group of Kanwariyas sets off for Baba Baidyanath Dham.
कूरेभार कस्बे में नृत्य करते कांवड़िये। स्रोत-सोशल मीडिया
कूरेभार। सावन मास के अवसर पर रविवार शाम बोल बम कांवड़िया संघ के सैकड़ों श्रद्धालुओं का जत्था बाबा काशी विश्वनाथ, बाबा बैद्यनाथ धाम और बाबा बासुकीनाथ के जलाभिषेक के लिए रवाना हुआ। यात्रा से पहले आयोजित धार्मिक कार्यक्रम और शोभायात्रा में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बना।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत स्टेशन मार्ग स्थित शिव मंदिर में विधि-विधान से पूजन-अर्चन के साथ हुई। भगवान शिव, माता पार्वती और गणेश परिवार की आकर्षक झांकी के साथ शोभायात्रा निकाली गई। भक्ति गीतों के बीच शोभायात्रा कस्बे के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। श्रद्धालु हाथों में भगवा ध्वज लिए ‘हर हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ते रहे।
विज्ञापन

इस दौरान कलाकारों ने शिव तांडव की मनमोहक प्रस्तुति दी। श्रद्धालुओं के लिए लंगर और प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। शोभायात्रा और कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही। प्रमुख चौराहों और मार्गों पर पुलिस बल तैनात रहा। यातायात सुचारु बनाए रखने के लिए भी आवश्यक व्यवस्था की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed