फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   A festival special train will run between Chandigarh and Patna.

Sultanpur News: चंडीगढ़ से पटना के बीच चलेगी फेस्टिवल स्पेशल

Mon, 07 Sep 2026 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 07 Sep 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
A festival special train will run between Chandigarh and Patna.
सुल्तानपुर। त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने चंडीगढ़ व पटना जंक्शन के बीच वीकली फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस चलाने का निर्णय लिया है। चंडीगढ़-पटना डाउन फेस्टिवल स्पेशल पहली अक्तूबर से 26 नवंबर तक नौ फेरा लगाएगी।
विज्ञापन


यह ट्रेन प्रत्येक बृहस्पतिवार को चंडीगढ़ से रवाना होगी। वापसी में पटना-चंडीगढ़ अप स्पेशल दो अक्तूबर से 27 नवंबर तक नौ ट्रिप चलेगी। इसका संचालन प्रत्येक शुक्रवार को होगा। जिलेवासियों को भी इस ट्रेन से सफर करने की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन


22 कोच वाली ट्रेन में सामान्य, स्लीपर और वातानुकूलित श्रेणी के कोच रहेंगे। चंडीगढ़ से बृहस्पतिवार रात 11:35 बजे रवाना होकर ट्रेन अंबाला कैंट, सहारनपुर, रुड़की, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई, आलमनगर और उतरेटिया जंक्शन होते हुए शुक्रवार दोपहर 1:25 बजे सुल्तानपुर पहुंचेगी। यहां पांच मिनट ठहराव के बाद 1:30 बजे वाराणसी के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाराणसी से होते हुए ट्रेन रात 9:15 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी। पटना जंक्शन से ट्रेन शुक्रवार रात 11:15 बजे रवाना होगी। वाराणसी में सुबह 4:40 से 4:50 बजे तक ठहरने के बाद ट्रेन शनिवार सुबह 6:30 बजे सुल्तानपुर पहुंचेगी। पांच मिनट ठहराव के बाद ट्रेन 6:35 बजे रवाना होगी।

इसके बाद उतरेटिया जंक्शन, आलमनगर, हरदोई, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, रुड़की, सहारनपुर और अंबाला कैंट होते हुए रात 9:40 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। ट्रेन के चलने से जिलेवासियों को भी सफर करने की सुविधा मिलेगी।


उत्तर रेलवे, लखनऊ के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक समर्थ गुप्ता ने बताया कि ट्रेन का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। स्टेशन अधीक्षक वीके गुप्ता ने बताया कि यात्री स्थानीय आरक्षण केंद्र से अपना टिकट बुक करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed