फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Student dies under suspicious circumstances after going to school.

Sultanpur News: स्कूल गई छात्रा की संदिग्ध हालात में मौत

Mon, 07 Sep 2026 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 07 Sep 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Student dies under suspicious circumstances after going to school.
मेडिकल कॉलेज में जानकारी लेते क्षेत्रा​धिकारी नगर राघवेंद्र सिंह। -स्रोत : सोशल मीडिया
सुल्तानपुर। शहर के सौरमऊ स्थित एक निजी विद्यालय में सोमवार दोपहर नेकराही निवासी छात्रा माहरा (9) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सुबह स्वस्थ हालत में स्कूल गई बच्ची के मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में मृत पाए जाने से परिवार सदमे में है। परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही और बच्ची को मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में छोड़कर भागने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


नेकराही निवासी अकबर अली की पुत्री माहरा सौरमऊ स्थित निजी स्कूल की छात्रा थी। परिजनों के मुताबिक, वह सोमवार सुबह खाना खाकर रोज की तरह बस से स्कूल गई थी। दोपहर में स्कूल से फोन आया कि उसकी तबीयत खराब है।
विज्ञापन


परिजन स्कूल के लिए निकले, तभी उन्हें सूचना मिली कि माहरा को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया है। परिजन जब मेडिकल कॉलेज पहुंचे तो माहरा इमरजेंसी वार्ड में मृत अवस्था में मिली। उसके दादा मोहम्मद अली के मुताबिक, मेडिकल कॉलेज के स्वास्थ्यकर्मियों ने उन्हें बताया कि दो लोग माहरा को लेकर आए थे। उसे बेड पर लिटाने के बाद दोनों चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि स्कूल प्रबंधन की ओर से भी कोई जिम्मेदार व्यक्ति नहीं पहुंचा। इससे स्कूल प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने निष्पक्ष जांच व कार्रवाई की मांग की है।


क्षेत्राधिकारी नगर राघवेंद्र सिंह ने बताया कि स्कूल के सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग की जांच की गई है। उसमें बच्ची अचानक गिरते दिख रही है, परिजनों की मांग पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

------------
छोटी बेटी की मौत से सदमे में आया परिवार
मोहम्मद अली ने बताया कि माहरा के पिता अकबर अली विदेश में नौकरी करते हैं। वह दो बहनों में छोटी थी। उसकी मौत से परिवार में मातम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed