फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   A dead woman's body was found in the forest

घर से निकली महिला की जंगल में मिली लाश

Sat, 10 Oct 2020 09:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2020 09:24 PM IST
विज्ञापन
A dead woman's body was found in the forest
सुल्तानपुर। बल्दीराय थाने के केवटली गांव में सुबह घर से निकली महिला की जंगल में लाश पाई गई। ग्रामीणों की सूचना के बाद एसपी फोरेंसिक टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए। मृतका अपनी छोटी बहन की ससुराल आई थी। परिवारीजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

बल्दीराय थाना क्षेत्र के केवटली गांव निवासी रामकेवल पाल के साथ रामपती की शादी हुई है। एक सप्ताह पहले रामपती की बड़ी बहन द्रौपदी (50) पत्नी शिवनाथ निवासी अरथर थाना सोहावल जिला अयोध्या घूमने के लिए आई थी।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह करीब पांच बजे द्रौपदी घर से निकली थी। काफी समय बीत जाने के बाद भी जब वह घर नहीं पहुंची तो परिवारीजनों ने उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान गांव से दूर स्थित जंगल में द्रौपदी का शव पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शव मिलने की जानकारी मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों मुताबिक द्रौपदी मुंह के बल जमीन पर पड़ी थी। मुंह से खून निकल रहा था। आंख पर चोट के निशान थे। घटना स्थल पर पहुंची द्रौपदी की छोटी बहन रामपती ने बताया कि उसकी बहन के कान व गले के जेवरात गायब हैं।
ग्रामीणों की सूचना के बाद एसपी शिवहरी मीणा फोरेंसिक व डॉग स्क्वॉयड के साथ मौके पर पहुंच गए। एसपी ने परिवारीजनों से भी पूछताछ की। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
केवटली गांव में घटना स्थल पर पहुंचे एसपी शिवहरी मीणा ने जांच के बाद बताया कि महिला के शरीर पर जाहिरा चोट के निशान नहीं मिले हैं। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रख छानबीन कर रही है।

केवटली गांव के जंगल में जिस स्थान पर द्रौपदी का शव पाया गया। वहां से करीब 50 मीटर तक जमीन पर सरपत के बीच में घसीटे जाने का निशान पाया गया। ग्रामीण महिला के साथ लूटपाट के बाद हत्या की आशंका जता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed