फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   A critical care unit will be set up for serious patients.

Sultanpur News: गंभीर मरीजों के लिए बनेगा क्रिटिकल केयर यूनिट

Sat, 27 Dec 2025 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 27 Dec 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
A critical care unit will be set up for serious patients.
 मेडिकल काॅलेज में बन रही क्रिटिकल केयर यूनिट।
सुल्तानपुर। किडनी, लिवर, हृदय, कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों का अब जिले में ही इलाज संभव होगा। इसके लिए मेडिकल कॉलेज परिसर में 100 बेड का सीसीयू (क्रिटिकल केयर यूनिट) बन रहा है। आपातकालीन परिस्थितियों में गंभीर मरीजों को गोल्डन आवर में बेहतर इलाज उपलब्ध हो सकेगा।
विज्ञापन

मार्ग दुर्घटना व गोलीकांड के मरीजों को हायर सेंटर रेफर नहीं किया जाएगा। यहीं पर इलाज की व्यवस्था हो जाएगी। परिसर में बन रहे भवन का निर्माण कार्य अब अंतिम चरण में पहुंच गया है।
विज्ञापन

पीएम अभिम (प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन) योजना के तहत मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी के बगल 33,26.57 लाख रूपये से तीन तल के 100 बेड का क्रिटिकल केयर यूनिट बनाई जा रही है। इसमें हाईटेक मॉनीटरिंग सिस्टम, वेंटिलेटर, विशेष आईसीयू बेड, इमरजेंसी लाइफ सपोर्ट इक्विपमेंट, वेंटिलेशन यूनिट, महिला मरीजों के लिए अलग सेक्शन व गंभीर व असहाय मरीजों के लिए विशेष व्यवस्था की जाएगी। इसमें जानलेवा बीमारियों और गंभीर चोटों जैसे, हार्ट अटैक, स्ट्रोक, दुर्घटनाएं, सांस लेने में दिक्कत से जूझ रहे मरीजों को गहन और जीवन-रक्षक चिकित्सा सेवाएं प्रदान की जाएंगी। यहां प्रशिक्षित डॉक्टर और नर्स 24 घंटे मौजूद रहेंगे। सब कुछ ठीक रहा तो नए सत्र में इसका निर्माण पूरा हो जाएगा। इसके शुरू होने से मेडिकल काॅलेज की ओपीडी व इमरजेंसी में मरीजों का दबाव भी कम हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में हार्ट अटैक व हृदय रोगियों का इलाज भी बेहतर हो जाएगा। आपात परिस्थिति से निपटने के लिए यह विंग काफी कारगर सिद्ध होगी। मेडिकल काॅलेज के प्राचार्य डॉ. सलिल श्रीवास्तव ने बताया कि निर्माण कार्य चल रहा है। इसका संचालन होने पर गंभीर रूप से बीमार मरीजों को इलाज में सहूलियत मिलेगी। गोलीकांड व मार्ग दुर्घटना में गंभीर रूप से घायलों को हायर सेंटर रेफर नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed