फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   A bus full of workers crashed into a truck on the highway, 18 injured

प्रवासी श्रमिकों से भरी बस हाईवे पर ट्रक से टकराई, 18 घायल

Tue, 02 Jun 2020 09:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2020 09:06 PM IST
विज्ञापन
A bus full of workers crashed into a truck on the highway, 18 injured
सुल्तानपुर। अयोध्या-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित टाटिया नगर चौराहे के पास मंगलवार की सुबह श्रमिकों से भरी एक बस ट्रक से टकरा गई। हादसे में दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। चीख-पुकार के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बस में फंसे 18 घायलों को निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

जहां चिकित्सकों ने पांच मजदूरों को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने अस्पताल पहुंचकर सीएमएस से घायलों को मिलने वाली चिकित्सीय सेवाओं के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह प्रवासी मजदूर सुल्तानपुर जक्शन पर ट्रेन से पहुंचे थे। ट्रेन से उतरने के बाद 17 मजदूरों को बस में बैठाकर गोसाईगंज थाना क्षेत्र में बनाए गए क्वारंटीन सेंटर भेजा जा रहा था। बस गोसाईगंज थाना क्षेत्र के टाटिया नगर चौराहे पर पहुंची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तभी सामने से आ रहे एक ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस और ट्रक के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना के वक्त टाटिया नगर चौराहे के पास स्थित पुलिस बूथ पर ड्यूटी पर मौजूद सिपाही भागकर वहां पहुंच गए। पुलिस कर्मियों ने बस में फंसे 17 मजदूर और बस चालक को निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया।
जहां चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल राजधारी (45), कल्लू निषाद (40), राजनाथ (50) निवासी गजेंद्रपुर थाना करौंदीकलां, शरद पाठक (48) निवासी पितांबरपुर थाना कोतवाली देहात और एक 40 वर्षीय अज्ञात को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। 13 अन्य लोगों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी सी. इंदुमती, एसपी शिवहरी मीणा अस्पताल पहुंच गए।

डीएम ने जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. वीबी सिंह से घायलों को मिलने वाली चिकित्सीय सेवाओं के बारे में जानकारी ली। डीएम ने कहा कि घायलों के इलाज में किसी तरह की कोताही नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed