{"_id":"127-87583","slug":"Sultanpur-87583-127","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूरेभार एजेंसी से जुड़ेंगे कुड़वार के उपभोक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कूरेभार एजेंसी से जुड़ेंगे कुड़वार के उपभोक्ता
Sultanpur
Updated Tue, 28 Oct 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर (ब्यूरो)। जिला प्रशासन ने कुड़वार ब्लॉक के उपभोक्ताओं को दूसरी एजेंसी से घरेलू गैस दिलाने की कवायद शुरू कर दी है। कूरेभार ब्लॉक नजदीक होने की वजह से कुड़वार ब्लॉक के दो हजार ग्राहकों को यहां से जोड़ने की तैयारी की जा रही है। एसडीएम सदर ने पेट्रो कंपनी को पत्र लिखकर गैस रिफिल संबद्ध किए जाने को अनिवार्य बताया है। घरेलू गैस ग्राहकों को पखवारे भर में कूरेभार की एजेंसी से गैस रीफिल मिलने के आसार हैं।
18 अक्तूबर को एसडीएम सदर अमित सिंह ने आपूर्ति टीम के साथ कुड़वार बाजार में स्थित कमला गैस एजेंसी पर औचक छापा मारा था। जांच में एजेंसी पर वितरण रजिस्टर, स्टॉक रजिस्टर, अग्निशमन यंत्रों का अभाव, कर्मचारियों की लक्ष्य के सापेक्ष अनुपलब्धता समेत कई खामियां पाई गई थीं। जिस पर उपजिलाधिकारी ने एजेंसी गोदाम सील करते हुए कुड़वार थाने में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत मुकदमा दर्ज करा दिया था।
कार्रवाई के बाद से कुड़वार ब्लॉक के 2000 लोगों को घरेलू गैस नहीं मिल पा रही है। व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए एसडीएम ने शनिवार को पेट्रो कंपनी को पत्र लिखा है। पत्र में पेट्रो कंपनी को पत्र लिखकर रीफिल संबद्ध किए जाने को उपभोक्ताओं के लिए अनिवार्य बताया है।