{"_id":"127-87574","slug":"Sultanpur-87574-127","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो मिनट में फुल हुईं तत्काल की सीटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो मिनट में फुल हुईं तत्काल की सीटें
Sultanpur
Updated Tue, 28 Oct 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। रेलवे आरक्षण केंद्र पर शनिवार को नोक-झोंक के बीच यात्रियों को तत्काल टिकट दिए गए। व्यवस्था को सुचारु ढंग से चलाने के लिए सुबह पांच बजे से ही यात्रियों की कतार लगवाई गई। दो मिनट में ही सीटें फुल हो जाने से यात्रियों को बिना टिकट के लौटना पड़ा। रेल प्रशासन ने जीआरपी व आरपीएफ को व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखने के निर्देश दिए हैं।
रेल वाणिज्य विभाग ने तत्काल टिकट चाहने वाले यात्रियों को सुुबह जल्दी आरक्षण केंद्र पहुंचने को कहा है। कन्फर्म टिकट पाने की आस में शनिवार को सुबह पांच बजे से ही यात्रियों का जमावड़ा लगने लगा। सुबह आरपीएफ व जीआरपी सिपाहियों के मौजूद न होने से यात्रियों के बीच नंबर लगाने को लेकर कई बार नोक-झोंक हुई। 10 बजे से आरक्षण शुरू होते ही यात्री काउंटर पर पहुंचने के लिए आपस में भिड़ने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने यात्रियों को नियंत्रित कर तत्काल आरक्षण संपन्न कराया। दो मिनट में ही सीटें फुल हो जाने से कई यात्रियों को बिना टिकट लौटना पड़ा। रेल प्रशासन ने जीआरपी व आरपीएफ को व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखने के निर्देश दिए हैं।