{"_id":"127-87558","slug":"Sultanpur-87558-127","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली-मुंबई से आने वाली ट्रेनें खचाखच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली-मुंबई से आने वाली ट्रेनें खचाखच
Sultanpur
Updated Sat, 25 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। सुरक्षा-व्यवस्था के मद्देनजर राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) व रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने गुरुवार को स्टेशन क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया। वेंडरों को यात्री ट्रेनों में घुसकर खाद्य पदार्थ बेचने से रोका गया। भगदड़ से बचने के लिए परिचालन अधिकारियों को अचानक प्लेटफार्म बदलने के प्रति सतर्क रहने को कहा गया। इस दौरान पकड़े गए छह यात्रियों को देर शाम जुर्माना वसूल कर छोड़ दिया गया। दीपावली पर ट्रेनों में बढ़ी भीड़ को देखते हुए जीआरपी व आरपीएफ ने गुरुवार को जांच अभियान चलाया। शयनयान श्रेणी, वातानुकूलित, सामान्य स्लीपर व जनरल कोच में रखे सामानों की मेटल डिटेक्टर से पड़ताल की गई। यात्रियों को ट्रेन रुकने पर ही कोच से उतरने की सलाह दी। वरुणा, उपासना, पटना-मथुरा, सद्भावना, बेगमपुरा, हावड़ा-अमृतसर, साकेत, प्रयाग-फैजाबाद पैसेंजर, लखनऊ पैसेंजर व वाराणसी पैसेंजर में तलाशी अभियान चला। देर शाम तक पकड़े गए छह यात्रियों को पुलिस ने जुर्माना वसूली के बाद छोड़ दिया। आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक अवध नारायण ने बताया कि भगदड़ से बचने के लिए परिचालन अधिकारियों को अचानक प्लेटफार्म बदलने के प्रति सतर्क रहने को कहा गया है।
विज्ञापन