{"_id":"127-87557","slug":"Sultanpur-87557-127","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी वाहनों ने वसूला मनमाना किराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी वाहनों ने वसूला मनमाना किराया
Sultanpur
Updated Sat, 25 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। दीपावली पर गुरुवार को रोडवेज बसों में यात्रियों की भीड़ उमड़ पड़ी। बसों की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से यात्रियों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ी। निजी वाहनों से सफर करने वाले यात्रियों से मनमाना किराया वसूला गया। जिले के रोडवेज डिपो से परिवहन निगम की 75 बसों का संचालन होता है। यात्रियों की सुविधा के लिए 38 अनुबंधित बसें चलाई जा रही हैं। दिल्ली, कानपुर, लखनऊ, नोएडा समेत अन्य शहरों में रहने वाले लोगों के घर आने के लिए निगम ने अतिरिक्त बसें लगाई थी। बावजूद इसके यात्रियों की भीड़ की अपेक्षा बसें कम पड़ गईं। बुधवार रात से ही रोडवेज बस स्टेशन पर यात्रियों का जमावड़ा होने लगा। यात्रियों की भीड़ गुरुवार की भोर से ही रोडवेज पर लग गई। जगदीशपुर में जाम लगने से यात्रियों के एक साथ शहर पहुंचने पर उन्हें बस मिलने में काफी परेशानी हुई। निजी वाहन संचालकों ने भीड़ को देखते हुए यात्रियों से मनमाना किराया वसूल किया। परिवहन निगम के एआरएम एसएन शुक्ल ने बताया कि दीपावली पर यात्रियों की सुविधा के लिए बसों की पर्याप्त व्यवस्था की गई थी। जगदीशपुर में जाम लगने से काफी संख्या में यात्रियों के रोडवेज डिपो पर एक साथ पहुंचने से असुविधा हुई। उन्होंने बताया कि निगम को रोजाना नौ लाख रुपये की आमदनी होती है। दीपावली पर्व पर यात्रियों से निगम को ढाई लाख रुपये की अतिरिक्त आमदनी हुई है।
विज्ञापन