{"_id":"127-87220","slug":"Sultanpur-87220-127","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपेक्षा पर भड़के डिप्लोमा इंजीनियर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपेक्षा पर भड़के डिप्लोमा इंजीनियर्स
Sultanpur
Updated Mon, 20 Oct 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। उप्र डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के बैनर तले अभियंताओं ने शुक्रवार को तिकोनिया पार्क में धरना दिया। अभियंताओं ने शासन से लंबित मांगें पूरी करने की मांग की। डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया। प्रदेश व्यापी धरने को सफल बनाने के लिए डिप्लोमा इंजीनियर्स शुक्रवार को शहर के तिकोनिया पार्क में एकत्र हुए। शासन की कार्यशैली का विरोध करते हुए अभियंताओं ने लंबित मांगों को पूरा किए जाने की मुद्दा उठाया। इंजीनियर उदयभान ने कहा कि वेतन विसंगतियां दूर नहीं होने से संगठन के सदस्य उपेक्षित महसूस कर रहे हैं। धरने को केएन वर्मा, आरएसयादव, सीताराम वर्मा, चंद्रशेखर चौहान, शहीद अली, एसएन राय, अमर बहादुर सिंह, अवधेश प्रताप सिंह, मारकंडेय पाल ने भी संबोधित किया। धरने के अंत में डीएम के माध्यम से ज्ञापन मुख्यमंत्री को भेजा गया।
विज्ञापन