{"_id":"127-87217","slug":"Sultanpur-87217-127","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम मैम ! कॉलेज नहीं दे रहा मार्कशीट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम मैम ! कॉलेज नहीं दे रहा मार्कशीट
Sultanpur
Updated Tue, 21 Oct 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। महाविद्यालय में द्वितीय वर्ष के अंक पत्र रोके जाने से परेशान 24 छात्राओं ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम से शिकायती की। उन्होंने छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति का पैसा प्रबंधक को नहीं लौटाने पर अंकपत्र रोक लेने का आरोप लगाया है। अंकपत्र दिलाने की मांग की। डीएम ने छात्राओं को समस्या के निदान का भरोसा दिया है। मामला रामबरन महाविद्यालय विभारपुर का है जहां की 24 छात्राएं शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम अदिति सिंह से शिकायत की। छात्राओं का आरोप है कि महाविद्यालय से उन्होंने बीए द्वितीय वर्ष की परीक्षा पास की लेकिन प्रबंधक की ओर से उनका अंक पत्र नहीं दिया जा रहा है। प्रबंधक की ओर से कहा गया कि वह छात्रवृत्त्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति की धनराशि वापस कर दें, तभी अंकपत्र दिए जाएंगे। छात्राओं ने डीएम से अंकपत्र दिलवाने की मांग की है। डीएम ने उन्हें अंकपत्र दिलवाने का आश्वासन दिया है। शिकायत करने वालों में प्रगति दुबे, डिंपल, ज्योति वर्मा, नीलम, सरिता, लक्ष्मी, रेखा, सुषमा, रेखा, किरन वर्मा, रीता वर्मा, प्रीति पाल, श्वेता वर्मा, रोशनी सिंह, वंदना, पूजा व दिव्या शामिल थीं। प्रबंधक अजय सिंह का कहना है कि उनके महाविद्यालय के समस्त अंकपत्र वितरित किए जा चुके हैं। सभी छात्र-छात्राओं का हस्ताक्षर लेकर रजिस्टर भी अपडेट किया गया है। शिकायत करने वाली छात्राएं उनके महाविद्यालय की नहीं हैं। कुछ लोग महाविद्यालय को बदनाम करने के लिए साजिश रच रहे हैं।
विज्ञापन