{"_id":"127-78518","slug":"Sultanpur-78518-127","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसफार्मर फुंका 20 घंटे आपूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसफार्मर फुंका 20 घंटे आपूर्ति ठप
Sultanpur
Updated Tue, 13 May 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। शाहगंज पुलिस चौकी के पास रखा एक ट्रांसफार्मर फुंकने से रविवार की रात से चौक घंटाघर समेत कुछ हिस्सों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। करीब 22 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप होने से चौक इलाके में पानी की समस्या बढ़ गई है। भीषण गर्मी से करीब दो हजार की आबादी परेशान हो गई है। वितरण खंड ट्रॉली वाला ट्रांसफॉर्मर रखवाकर आपूर्ति बहाल करने की कोशिश में जुटा है।
शहर के शाहगंज पुलिस चौकी के सामने रखा गया 630 केवीए का ट्रांसफार्मर रविवार की रात करीब 11 बजे जल गया। सोमवार की रात आठ बजे तक दूसरा ट्रांसफार्मर नहीं लगने से चौक के कुछ हिस्सों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। करीब 20 घंटे से बिजली नहीं मिलने से चौक क्षेत्र में पानी की समस्या खड़ी हो गई है। दो हजार की आबादी पानी व भीषण गर्मी से परेशान है। एसडीओ एके सिंह ने बताया कि मरम्मत कार्य चल रहा है।