{"_id":"127-78517","slug":"Sultanpur-78517-127","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर का ताला तोड़ कर हजारों की चोरी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिर का ताला तोड़ कर हजारों की चोरी
Sultanpur
Updated Tue, 13 May 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। शहर के गांधीनगर इलाके में स्थित काली मंदिर का ताला तोड़कर चोरों ने हजारों रुपये कीमत के चांदी के जेवरात व नकदी पर हाथ साफ कर दिया। मोहल्लेवासियों की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। कोतवाली नगर क्षेत्र के गांधीनगर मोहल्ले में मां काली का मंदिर स्थित है। रविवार की देर रात चोर मंदिर का ताला तोड़कर हजारों रुपये कीमत के चांदी के जेवरात और दानपात्र में रखी नकदी समेट ले गए। सोमवार की सुबह मोहल्लेवासियों को चोरी की जानकारी हुई। मोहल्ले वालों का कहना है कि इसके पूर्व भी मंदिर में दो बार चोरी हो चुकी है। पुलिस ने वीरेंद्र प्रताप सिंह की तहरीर पर केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन