{"_id":"127-78515","slug":"Sultanpur-78515-127","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेप के विरोध पर जलाई गई महिला ने दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेप के विरोध पर जलाई गई महिला ने दम तोड़ा
Sultanpur
Updated Tue, 13 May 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेमरी बाजार (सुल्तानपुर)। करीब पखवारे भर पूर्व घर में लेटी महिला के साथ दो युवकों ने रेप का प्रयास किया था। महिला के विरोध करने पर आरोपियों ने उस पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा दी थी। महिला की उपचार के दौरान सोमवार की सुबह जिला अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस पति की तहरीर पर घटना में शामिल आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश में जुटी है। जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 30 वर्षीय महिला के साथ बीते 29 अप्रैल की रात में गांव के ही हरिकेश और अंबेडकर नगर जिले के राम सिंगार ने रेप का प्रयास किया था। महिला के विरोध करने पर दोनों युवकों ने उस पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा दी थी। महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सोमवार की सुबह उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने महिला के पति की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास और जलाने के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन