{"_id":"127-78103","slug":"Sultanpur-78103-127","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुस किशोरी के साथ दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में घुस किशोरी के साथ दुष्कर्म
Sultanpur
Updated Mon, 05 May 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
अखंडनगर (सुल्तानपुर)। घर में अकेली पाकर पड़ोसी युवक ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की चीख-पुकार पर पहुंचे ग्रामीणों को देखकर आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है।
अखंडनगर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी शनिवार की रात में घर में अकेली थी। पिता एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गया था और मां मायके गई थी। देर रात पड़ोस का रहने वाला रिक्कू किशोरी को अकेली पाकर घर में घुस गया। रिक्कू ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने जब विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की चीख-पुकार पर पहुंचे ग्रामीणों को देखकर आरोपी फरार हो गया। रविवार की सुबह घर पहुंचे पिता को घटना की जानकारी हुई। पिता बेटी को लेकर थाने पहुंचा और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। इस बाबत एसओ केके गुप्ता ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे सोमवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।