फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   चयनित गांवों का होगा सत्यापन, टीम गठित

चयनित गांवों का होगा सत्यापन, टीम गठित

Sat, 14 Dec 2013 05:43 AM IST
Sultanpur
Sultanpur Updated Sat, 14 Dec 2013 05:43 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। परिवहन आयुक्त के निर्देश के बाद जनेश्वर मिश्र ग्राम योजना के विकास कार्यों को लेकर जिला प्रशासन चेता है। निर्देश पर जिला प्रशासन ने योजना के तहत चयनित गांवों के विकास कार्यों का सत्यापन कराने का निर्णय लिया है। जांच के लिए चार टीमें गठित की गई हैं। कराए गए कार्यों की रिपोर्ट मंडी परिषद निर्माण से मांगी गई है।
विज्ञापन

पिछले दिनों जिले के दौरे पर आए शासन से नामित नोडल/परिवहन आयुक्त रजनीश गुप्ता की समीक्षा बैठक में जनेश्वर मिश्र ग्राम योजना का कार्य ठीक नहीं मिलने पर उन्होंने डीएम को जांच का निर्देश दिया था। टीसी के निर्देश पर डीएम ने जनेश्वर मिश्र ग्राम योजना के तहत चयनित ग्राम पंचायतों में कराए गए विकास कार्यों का सत्यापन कराने का निर्णय लिया है। विकास कार्यों की जांच के लिए चार टीम गठित की गई है। प्रत्येक टीम में एक जिला स्तरीय अधिकारी व एक इंजीनियर को रखा गया है। सदर तहसील के जनेश्वर मिश्र गांवों की जांच जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी व आरईएस के जेई एमके सिंह करेंगे। जयसिंहपुर के लिए डीडीओ व लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के इंजीनियर, कादीपुर की जांच परियोजना निदेशक व खंड तीन के इंजीनियर को दी गई है। पहली बार जनेश्वर मिश्र गांवों के विकास कार्यों के सत्यापन के लिए टीम गठित होने से मंडी परिषद की निर्माण शाखा में खलबली मची है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed