{"_id":"127-70684","slug":"Sultanpur-70684-127","type":"story","status":"publish","title_hn":"दंपती को ट्रक ने रौंदा, पति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दंपती को ट्रक ने रौंदा, पति की मौत
Sultanpur
Updated Fri, 06 Dec 2013 05:43 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर राजापुर गांव के पास गुरुवार देर शाम बाइक सवार दंपती को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया। गंभीर हालत में दंपती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने पति को मृत घोषित कर दिया। पत्नी को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है। यह हादसा लंभुआ थानान्तर्गत बेलाही गांव निवासी राकेश मिश्र (38) और उनकी पत्नी पुष्पा (35) के साथ हुआ। लखनऊ में प्राइवेट नौकरी करने वाला राकेश पत्नी के साथ गांव से गुरुवार को बाइक से वापस लखनऊ जा रहा था। रास्ते में कुड़वार थानान्तर्गत राजापुर गांव के समीप तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन समेत फरार हो गया। गंभीर हालत में दंपती को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने राकेश को मृत घोषित कर दिया। पुष्पा को चिकित्सकों ने ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किया है। सूचना पाकर राकेश के परिवारीजन जिला अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन