{"_id":"127-68634","slug":"Sultanpur-68634-127","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की हत्या, खेत में फेंका शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला की हत्या, खेत में फेंका शव
Sultanpur
Updated Thu, 24 Oct 2013 05:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखंडनगर (सुल्तानपुर)। महिला की हत्या कर उसका शव देवनगर-पतार सड़क मार्ग पर स्थित मकरिया बराहिमपुर गांव के समीप धान के खेत में फेंक दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने घटना स्थल का मुआयना किया। पुलिस महिला की शिनाख्त के प्रयास में जुटी है।
अखंडनगर थाना क्षेत्र के मकरिया बराहिमपुर गांव के समीप बुधवार की सुबह सड़क किनारे स्थित धान के खेत में एक महिला का शव पाया गया। शव की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। देखते ही देखते मौके पर सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पाते ही सीओ जयसिंहपुर कपिल देव सिंह, इंस्पेक्टर अखंडनगर रामपाल पुलिस टीम के साथ पहुंच गए। पुलिस के अनुसार महिला के सिर से खून बह रहा था जबकि चेहरे पर धारदार हथियार की चोट के निशान थे। सीओ ने बताया कि महिला की उम्र करीब 50 वर्ष है। वह पीले रंग की साड़ी पहने थी। उसकी दाएं हाथ की उंगली थोड़ी सी कटी है। पुलिस महिला की शिनाख्त के प्रयास में जुटी है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।