फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   कलेक्ट्रेट गेट पर शिक्षकों का प्रदर्शन

कलेक्ट्रेट गेट पर शिक्षकों का प्रदर्शन

Thu, 24 Oct 2013 05:39 AM IST
Sultanpur
Sultanpur Updated Thu, 24 Oct 2013 05:39 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। अंतरजनपदीय स्थानांतरित शिक्षकों के विद्यालय आवंटन में लागू किए गए रोस्टर प्रक्रिया के विरोध में आंदोलित शिक्षक बुधवार को सड़क पर उतर पड़े। शाम तीन बजे प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने कलेक्ट्रेट गेट के सामने बैठकर रोड जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। जिले में कमिश्नर का दौरा होने से तैयारियों में जुटे अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए। आनन-फानन में मौके पर पहुंची डीएम, एसपी के वाहनों को शिक्षकों ने गेट पर ही रोक लिया। डीएम ने एक प्रतिनिधिमंडल के साथ वार्ता के लिए कार्यालय में बुलाया। वार्ता के दौरान डीएम ने सोमवार तक शिक्षकों की समस्याओं के निदान के लिए सीडीओ को आदेशित किया। वहीं, बीएसए ने शिक्षकों को विद्यालय में कार्यभार ग्रहण न करने पर अनुपस्थित मानते हुए प्रशासनिक कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

अंतरजनपदीय स्थानांतरित शिक्षकों के विद्यालय आवंटन में लगाए गए रोस्टर के विरोध में शिक्षक बीएसए कार्यालय में धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। धरना प्रदर्शन के तीसरे दिन बुधवार को शिक्षक बीएसए कार्यालय से निकलकर प्रदर्शन करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंच गए। कलेक्ट्रेट गेट के पास शिक्षक रोड पर बैठकर जाम लगाकर प्रदर्शन करने लगे। वहीं, कमिश्नर संजय प्रसाद का दौरा होने से डीएम, एसपी समेत प्रशासनिक अमला तैयारियाें में जुटा था। गेट जाम कर प्रदर्शन की सूचना पाते ही डीएम, एसपी कलेक्ट्रेट पहुंचे तो शिक्षकों ने उनके वाहन रोक लिए। वार्ता के लिए अड़े शिक्षकों के एक प्रतिनिधिमंडल को डीएम के. धनलक्ष्मी ने कार्यालय में बुलाया। प्राशिसं के जिलाध्यक्ष गंगा प्रसाद दुबे, मंत्री श्रीचंद्र मौर्य, महिला नगर अध्यक्ष मालती सिंह, मीडिया प्रभारी रणवीर सिंह व वीरेंद्र नारायण मिश्र के साथ डीएम ने वार्ता की। शिक्षकों ने कहा कि डायट प्राचार्य एक होने के बाद भी अमेठी में विकल्प व्यवस्था दी गई जबकि सुल्तानपुर जिले में रोस्टर लागू किया गया है। डीएम ने संबंधित जिलों से पत्रावलियां मंगाकर सोमवार तक समस्या के निदान के लिए सीडीओ को आदेशित किया। डीएम के आश्वासन के बाद आंदोलित शिक्षकों ने धरना प्रदर्शन समाप्त कर दिया। शिक्षक नेता वीरेंद्र नारायण मिश्र ने बताया कि जब तक सीडीओ की जांच चलेगी शिक्षक विद्यालय जॉइन न करके कार्यालय में उपस्थिति देंगे।
विज्ञापन

इनसेट-
सचिव ने बीएसए को दी क्लीनचिट
बीसए संतोष कुमार मिश्र ने विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि जारी पदस्थापन सूची में शामिल शिक्षक तत्काल विद्यालय में कार्यभार ग्रहण कर शिक्षण कार्य में लग जाएं। अन्यथा उन्हें विद्यालय से अनुपस्थित मानते हुए उनके विरुद्ध प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी जिसके लिए वे स्वयं जिम्मेदार होंगे। उन्होंने बताया कि प्रशिसं की शिकायत पर उन्हें बेसिक शिक्षा सचिव इलाहाबाद ने मंगलवार को तलब किया था। पदस्थापन प्रक्रिया में लगाए गए अनियमितता के आरोपों को साक्ष्यों समेत सचिव को अवगत कराया गया। सचिव ने प्रक्रिया को सही करार देते हुए अविलंब शिक्षकों को जॉइनिंग कराकर शिक्षण कार्य संचालित कराने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed