{"_id":"127-66361","slug":"Sultanpur-66361-127","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़
Sultanpur
Updated Sun, 08 Sep 2013 05:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह का पुलिस ने शनिवार को पर्दाफाश करते हुए पांच लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की चार बाइकें बरामद की हैं।
एसपी ने नगर कोतवाल जितेंद्र गिरि के नेतृत्व में टीम गठित की थी। शनिवार को कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक सचिन राठी को सूचना मिली कि सौरमऊ क्रॉसिंग के पास चोरी की बाइकों की खरीद-फरोख्त होने वाली है। सूचना मिलते ही पुलिस सौरमऊ क्रॉसिंग के पास पहुंच गई। इस दौरान चार युवकों को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। लुटेरों की पहचान राहुल पाठक निवासी सराय अचल, मो. याकूब उर्फ गुड्डू निवासी हनुमानगंज, कमलेश मिश्र उर्फ रिंकू निवासी सौरमऊ थाना कोतवाली देहात, अंबे प्रसाद यादव निवासी पलिया थाना धम्मौर के रूप में हुई। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की तीन बाइकें बरामद की। दूसरी तरफ केएनआईटी के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने विवेक कुमार तिवारी निवासी विनोबापुरी थाना कोतवाली नगर को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर एक बाइक बरामद की।