फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   कूरेभार प्रमुख के खिलाफ प्रस्ताव

कूरेभार प्रमुख के खिलाफ प्रस्ताव

Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
Sultanpur
Sultanpur Updated Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। सूबे में सत्ता परिवर्तन के बाद कुर्सी हथियाने के अभियान में लगी सपा ने मंगलवार को कूरेभार ब्लॉक प्रमुख को अपना निशाना बनाया। सपा विधायक एवं लोकसभा प्रत्याशी की अगुवाई में क्षेत्र पंचायत प्रमुख के चुनाव में उप विजेता रहे नवनीत सिंह सोनू ने डीएम को 40 बीडीसी का शपथ पत्र सौंपा। सपाइयों ने ब्लॉक प्रमुख को अल्पमत में बताते हुए अविश्वास पर मतदान कराने की मांग रखी। इस पर डीएम ने परीक्षण के बाद निर्णय देने की बात कही है। त्रिस्तरीय पंचायतों के रिक्त पड़े पदों पर चुनाव की सुगबुगाहट शुरू होते ही जिले में सपाइयों के कुर्सी हथियाने के अभियान में फिर तेजी आ गई है।
विज्ञापन

कूरेभार ब्लॉक प्रमुख को हटाने के लिए महीने भर से चल रही कसरत सोमवार शाम डीएम के छुट्टी से लौटते ही सपाइयों ने अंतिम चरण में पहुंचा दी। मंगलवार को सपा विधायक अनूप संडा एवं पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी शकील अहमद के नेतृत्व में कूरेभार क्षेत्र पंचायत के बीडीसी नवनीत सिंह सोनू कलक्ट्रेट में डीएम से मिले। सपाइयों ने कूरेभार ब्लॉक प्रमुख प्रदीप सिंह को अल्पमत में बताते हुए 40 बीडीसी सदस्यों का सशपथ पत्र सौंपा। मुलाकात के दौरान सपाइयों ने विकास कार्य में भी भेदभाव का आरोप लगाया तथा डीएम से अविश्वास पर मतदान कराने की मांग की। डीएम ने शपथ पत्र का अवलोकन करते हुए इस पर दो दिन में निर्णय देने को कहा है। कूरेभार प्रमुख के खिलाफ प्रस्ताव आते ही एक बार जिले में फिर राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed