{"_id":"127-46734","slug":"Sultanpur-46734-127","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ के लिए अब जिले से सीधी ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ के लिए अब जिले से सीधी ट्रेन
Sultanpur
Updated Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। चंडीगढ़ आने-जाने के लिए यात्रियों को अब ट्रेन बदलने की समस्या से निजात मिल जाएगी। मंडल मुख्यालय की मांग पर रेल मंत्रालय ने जिले से चंडीगढ़ को जोड़ने के लिए इस सीधी ट्रेन सुविधा की तीन दिन पहले शुरुआत हो गई है। गाड़ी में जनरल, साधारण शयनयान व वातानुकूलित डिब्बे लगाए गए हैं।
वाराणसी-चंडीगढ़ एक्सप्रेस (04503 अप) सप्ताह में तीन दिन सुल्तानपुर जंक्शन से होकर चलाई गई है। अप गाड़ी का दिन मंगलवार, शुक्रवार व रविवार को निर्धारित किया गया है, जो वाराणसी से चलकर रात 11.43 बजे सुल्तानपुर पहुंचेगी। उधर, 04504 डाउन एक्सप्रेस का दिन सोमवार, बृहस्पतिवार व शनिवार को रखा गया है। यह गाड़ी लखनऊ से चलकर दोपहर 2.08 बजे सुल्तानपुर जंक्शन पहुंचेगी। पांच मिनट ठहराव के बाद ट्रेन वाराणसी को छूट जाएगी। ट्रेन में जनरल, साधारण शयनयान व एसी के कोच लगाए गए हैं। पार्सल बुक करने वाले भी नई ट्रेन का लाभ ले सकते हैं। इस ट्रेन सेवा से जिलेवासियों को चंडीगढ़ जाने-आने के लिए सीधी सेवा मिलेगी।