फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   ग्रामीणों ने शव रख किया प्रदर्शन

ग्रामीणों ने शव रख किया प्रदर्शन

Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
Sultanpur
Sultanpur Updated Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
अमेठी। शुक्रवार को फॉल्ट दुरुस्त करते समय झुलसने से हुई संविदा कर्मी की मौत मामले ने तूल पकड़ लिया। शनिवार को पोस्टमॉर्टम के बाद शव गांव पहुंचा तो ग्रामीण भड़क गए। आक्रोशित लोग एसएसओ (उपकेंद्र प्रभारी) पर केस दर्ज करने व मृतक के बेटे को नौकरी देने की मांग को लेकर भेंटुआ ब्लॉक के सामने सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन शुरु कर दिया। घंटो चला प्रदर्शन विधायक के आश्वासन पर खत्म हुआ।
विज्ञापन

धम्मौर थाने के धारमीर का पुरवा निवासी रमेश कश्यप भेंटुआ विद्युत उपकेंद्र पर बतौर संविदा कर्मी तैनात था। शुक्रवार दोपहर उपकेंद्र परिसर में आई खराबी को दूर करने के लिए वह पोल पर चढ़ा था। इसी बीच अचानक आपूर्ति चालू होने से रमेश गंभीर रूप से झुलस गया था। बाद में इलाज के दौरान संविदाकर्मी की मौत हो गई। मौत के बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया। शनिवार दोपहर बाद रमेश का शव गांव पहुंचा तो ग्रामीण भड़क गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने अमेठी-सुल्तानपुर मार्ग स्थित भेंटुआ ब्लॉक मुख्यालय के सामने संविदा कर्मी का शव रखकर जाम लगा दिया। लोग फॉल्ट दुरुस्त करते समय आपूर्ति देने वाले एसएसओ के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार करने और दुर्घटना बीमा के साथ ही मृतक के पुत्र को नौकरी देने की मांग कर रहे थे। जाम की सूचना मिलते ही अधिकारियों के हाथ पांव फूल गए। मौके पर पहुंचे तहसीलदार राजनारायण त्रिपाठी व नायब अजीत सिंह ने ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीण शांत नहीं हुआ। इस बीच मौके पर पहुंचे क्षेत्रीय विधायक गायत्री प्रजापति ने पीड़ित परिजनों को 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने के साथ ही उनकी सभी मांगे पूरी कराने का भरोसा दिलाया। इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम समाप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed