फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   997 students took part in the Atul Maheshwari Scholarship Examination

997 स्टूडेंट्स ने लिया अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा में हिस्सा

Sun, 20 Oct 2019 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
997 students took part in the Atul Maheshwari Scholarship Examination
सुल्तानपुर। ‘अमर उजाला फाउंडेशन’ की ओर से आयोजित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा रविवार को शहर के सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंड्री स्कूल में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
विज्ञापन

परीक्षा में पंजीकृत कुल 1393 परीक्षार्थियों में 997 परीक्षार्थी शामिल हुए। छात्र वृत्ति परीक्षा को लेकर परीक्षार्थियों में जबरदस्त उत्साह दिखा। परीक्षा को शांतिपूर्ण संपन्न कराने में स्कूल के शिक्षक व स्टाफ सुबह से ही लगे रहे।
विज्ञापन

अमर उजाला समाचार पत्र के नवोन्मेषक अतुल माहेश्वरी की स्मृति में लगातार छठवें वर्ष रविवार को छात्रवृत्ति परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा शहर से सटे महुअरिया स्थित सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंड्री स्कूल में कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा को लेकर छात्र-छात्राओं में जबरदस्त उत्साह देखा गया। सुबह आठ बजे से ही केंद्र के बाहर परीक्षार्थी एकत्र होने लगे। सुबह 10 बजे तक केंद्र पर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं और अभिभावकों की भीड़ जुट गई।
परीक्षा केंद्र के मुख्य गेट के बाहर चस्पा मास्टर सिटिंग प्लान में परीक्षार्थी एवं उनके अभिभावक रोल नंबर एवं परीक्षा कक्ष ढूंढने में लगे रहे। रोल नंबर और सिटिंग प्लान देखकर परीक्षार्थी कतारबद्ध होकर परीक्षा कक्ष में गए। परीक्षार्थियों के सहयोग में कॉलेज के शिक्षक लगे रहे।
परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने के पूर्व मुख्य गेट पर परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र और आईडी की जांच की गई। परीक्षार्थियों के साथ आए अभिभावकों ने कहा कि यह परीक्षा विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य की पथ प्रदर्शक एवं आर्थिक रूप कमजोर छात्र-छात्राओं की पढ़ाई में काफी हद तक मददगार साबित होगी।
इससे सफल प्रतिभागियों को आगे की शिक्षा हासिल करने में मदद मिलेगी। छात्रवृत्ति परीक्षा में आवेदन करने वाले 1393 विद्यार्थियों में से 997 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इसमें कक्षा नौ एवं 10 के 421 तथा कक्षा 11 व 12 के 576 विद्यार्थी शामिल हुए।

परीक्षा केंद्र पर हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट के लिए अलग-अलग श्रेणी का निर्धारण किया गया था। निर्धारित समय पर परीक्षा शुरू हुई। परीक्षा में शामिल प्रतिभागियों का कहना था कि अमर उजाला की ओर से आयोजित छात्रवृत्ति परीक्षा में प्रतिभाग करना उनके लिए अच्छा अनुभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed