फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   जीएसटी की जटिलताओं पर व्यापारियों ने उठाए सवाल

जीएसटी की जटिलताओं पर व्यापारियों ने उठाए सवाल

Wed, 19 Jul 2017 10:31 PM IST
Updated Wed, 19 Jul 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
जीएसटी की जटिलताओं पर व्यापारियों ने उठाए सवाल
जीएसटी की जटिलताओं पर व्यापारियों ने उठाए सवाल
विज्ञापन

फीड बैक लेने पहुंचे प्रमुख सचिव दुग्ध विकास
व्यापारियों ने दिया पीएम व वित्त मंत्री को संबोधित ज्ञापन
फोटो संख्या-31,32
सुल्तानपुर। जीएसटी लागू होने के बाद फीडबैक लेने पहुंचे प्रमुख सचिव दुग्ध विकास व प्रभारी अधिकारी के सामने व्यापारियों ने जीएसटी की जटिलताओं पर सवाल उठाए। व्यापारियों ने पीएम, वित्त मंत्री को संबोधित ज्ञापन भी प्रमुख सचिव को दिया। हालांकि प्रमुख सचिव ने एक बाजार व एक कर प्रणाली को व्यापारियों के हित बताते हुए खामियां सुधारने का आश्वासन दिया।

जीएसटी लागू होने के बाद उसका फीड बैक लेने बुधवार को जिले के प्रभारी व प्रमुख सचिव दुग्ध विकास सुधीर एम बोगड़े पहुंचे। पं. राम नरेश त्रिपाठी सभागार में आयोजित व्यापारियों की गोष्ठी में प्रमुख सचिव के सामने व्यापारियों ने जीएसटी की खामियां उठाईं। व्यापारियों ने इसे जीएसटी को जटिलताओं भरा कानून बताया। व्यापारियों ने टैक्स की चार दरें, प्रतिवर्ष दाखिल होने वाले 37 रिटर्न, इनवाइस प्रक्रिया को काफी जटिल बताते हुए इसे इंसपेक्टरराज का आगाज बताया। कहा कि सर्वाधिक रोजगार देने वाला कपड़ा उद्योग संकट में है। बाजार सूने हैं। कार्यशाला को संबोधित करते हुए प्रमुख सचिव ने इसे सरकार को ऐतिहासिक कदम बताया। कहा कि शुरुआती दौर में कुछ परेशानियां आएंगी लेकिन बाद में इसका लाभ मिलेगा। बाजार में इससे वस्तुएं सस्ती होंगी। व्यापारियों का उत्पीड़न रुकेगा। टैक्स में पारदर्शिता एवं राजस्व में वृद्धि होगी। डीएम हरेंद्रवीर सिंह ने कहा कि कार्यशाला का उद्देश्य व्यापारियों को जीएसटी के बारे में जानकारी देना है। इसके पहले व्यापारियों ने पीएम व वित्त मंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रमुख सचिव को दिया। प्रमुख सचिव ने खामियों से शासन को अवगत कराने का आश्वासन दिया। संचालन उपायुक्त वाणिज्य कर कैशलेस ने किया। इस मौके पर एसडीएम सदर प्रमोद पांडेय, व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष रवींद्र त्रिपाठी, शिवकुमार अग्रहरि, विनय कुमार समेत बड़ी संख्या में व्यापारी व अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed