फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   836 employees started crop survey work

Sultanpur News: 836 कर्मचारियों ने शुरू किया फसलों के सर्वे का काम

Tue, 09 Jan 2024 05:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Tue, 09 Jan 2024 05:25 PM IST
विज्ञापन
836 employees started crop survey work
माॅनीटरिंग के लिए नियंत्रण कक्ष स्थापित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
सुल्तानपुर। रबी की फसलों की ई-पड़ताल करने के लिए लगाए गए कर्मचारियों में 836 ने काम शुरू कर दिया है। शेष कर्मचारियों को जल्द लगाने का निर्देश दिया गया है। मंगलवार को सीआरओ ने पंचायतराज विभाग के वार रूम में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए सभी को रोजना मॉनीटरिंग करने का निर्देश दिया है।
विकास भवन के वार रूम में सुबह अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए मुख्य राजस्व अधिकारी शैलेंद्र कुमार मिश्र ने क्रॉप सर्वे की जानकारी ली। पता चला कि 1136 कर्मचारियों में 836 ने सर्वे शुरू कर दिया है। करीब 300 कर्मचारियों जल्द लक्ष्य देते हुए सर्वे शुरू कराने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

सर्वे में लगे कर्मचारियों की ओर से रोजाना की जा रही फसलों की पड़ताल पर नजर रखने के लिए विभागीय अधिकारियों को अपने कार्यालय में एक नियंत्रण कक्ष स्थापित करते हुए रोज सूचना लेने का निर्देश दिया गया है। सूचना से राजस्व विभाग को अवगत कराने का निर्देश दिया गया है। बताया कि सर्वे की सूचना रोज शासन को भेजी जानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्देश पर मनरेगा, पंचायतराज विभाग, कृषि विभाग व राजस्व विभाग में नियंत्रण कक्ष स्थापित कर दिया गया है। अधिकारियों को 15 फरवरी तक ई-क्रॉप सर्वे का कार्य पूरा कराने का निर्देश दिया है। बैठक में प्रभारी डीसी मनरेगा केके पांडेय, डीपीआरओ अभिषेक शुक्ल, जिला कृषि अधिकारी सदानंद चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed