{"_id":"5c630e8dbdec2275c5123fc7","slug":"81549995661-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बाइकों की टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो बाइकों की टक्कर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो बाइकों की भिड़ंत में छात्र की मौत
अमेठी। दो बाइकों की भिड़ंत में मंगलवार सुबह एक छात्र की मौत हो गई। तीन छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। दुर्घटना के शिकार छात्र हाई स्कूल की परीक्षा देकर लौट रहे थे।
बाजार शुकुल क्षेत्र के पूरे रग्घू शुकुल गांव के पास मंगलवार सुबह दो बाइकों के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। दुर्घटना में एक बाइक पर सवार राकिब (17) पुत्र मोहम्मद शमीम निवासी उतेलवा थाना कमरौली की मौके पर मौत हो गई जबकि दूसरा छात्र रियाज अहमद पुत्र शब्बीर और दूसरी बाइक पर सवार छात्र मोहम्मद फरहान (16) पुत्र फुरकान और अनवार (17) पुत्र अफजाल निवासी मलावा थाना कमरौली गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस ने घायल छात्रों को सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने तीनों को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। छात्र की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक सवार छात्रों ने हेलमेट नहीं पहना था। छात्र हाईस्कूल की परीक्षा देकर लौट रहे थे।