फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   किशोर की हत्या कर झाड़ी में फेंका शव

किशोर की हत्या कर झाड़ी में फेंका शव

Thu, 09 Aug 2018 11:32 PM IST
Updated Thu, 09 Aug 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
किशोर की हत्या कर झाड़ी में फेंका शव
करंट लगाकर किशोर की हत्या
विज्ञापन

सुल्तानपुर। एक किशोर को अगवा करने के बाद उसकी हत्या कर दी गई। किशोर के शरीर में बिजली का तार बांधकर उसे करंट लगाया गया। मौत के बाद उसके शव को सड़क किनारे झाड़ी में फेंक दिया। बृहस्पतिवार सुबह शव मिलने के बाद गांव में कोहराम मच गया। सूचना पर एएसपी ने डॉग स्क्वॉयड के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करने के साथ तीन लोगों को हिरासत में लिया है।

दोस्तपुर क्षेत्र के गंगापुर भुलिया गांव निवासी शेष नारायण पांडेय का बेटा सत्यम (15) क्षेत्र के टीएच इंटर कॉलेज में पढ़ता था। बुधवार को सत्यम कॉलेज से दोपहर बाद घर लौटा और पानी पीने के बाद अपने ताऊ लक्ष्मीनारायण के घर जाने के लिए निकला। शाम तक सत्यम घर नहीं पहुंचा तो परिवारीजन उसकी तलाश में लक्ष्मी नारायण के घर पहुंचे, लेकिन पता चला कि वह वहां पहुंचा ही नहीं था।
विज्ञापन


इसके बाद परिवारीजन सत्यम की खोजबीन में जुट गए। बृहस्पतिवार सुबह खेत जाते समय ग्रामीणों सड़क किनारे झाड़ी में पड़ा सत्यम का शव देखा। ग्रामीणों की सूचना पर एएसपी डॉ. मीनाक्षी कत्यायन, सीओ कादीपुर डीपी शुक्ला, एसओ दोस्तपुर अमरनाथ विश्वकर्मा डॉग स्क्वॉयड के साथ मौके पर पहुंचे। सत्यम के शरीर पर बिजली का तार बंधा था। ऐसा प्रतीत हो रहा था कि उसे करंट छुआकर मारा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की मानें तो जहां पर सत्यम का शव मिला ठीक उसी के पास से बिजली का तार गुजरा है। जांच में इसकी पुष्टि हुई है कि विद्युत पोेल से कटिया लगाकर सत्यम को करंट लगाया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। इस दौरान डॉग स्क्वॉयड घटनास्थल से महेंद्र कुमार पांडेय के घर तक पहुंचा। घर में खोजी कुत्ते के घुसते ही पुलिस ने महेंद्र कुमार पांडेय, भोले पांडेय और पारसनाथ पांडेय को हिरासत में ले लिया।

पुलिस की मानें तो सत्यम को दिन भर घर में बंद करके रखा गया और रात में उसे घर से करीब दो सौ मीटर दूर ले जाकर करंट देकर मार डाला गया। एसओ अमरनाथ विश्वकर्मा ने बताया कि लक्ष्मीनारायण की तहरीर पर पारसनाथ पांडेय समेत पांच के खिलाफ अपहरण और हत्या का केस दर्ज किया गया है। तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। सत्यम की हत्या की गई है।

दोनों परिवारों में 17 को हुई थी मारपीट
गंगापुर भुलिया निवासी शेष नारायण पांडेय की गांव के ही महेंद्र कुमार पांडेय से रंजिश चल रही है। इसी रंजिश में 17 जुलाई को दोनों पक्षों के बीच मारपीट भी हुई थी। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने एक-दूसरे के खिलाफ केस भी दर्ज किया था।


घटना से ग्रामीणों में रोष
दोस्तपुर। गंगापुर भुलिया गांव निवासी शेष नरायन पांडेय गांव में ही चाय की दुकान चलाकर परिवार पालते हैं। शेष नरायन के परिवार में बेटा शिवम, प्रवीण के साथ ही सत्यम था, जबकि एक बेटी शिवानी है। सत्यम की हत्या से परिवार में कोहराम मचा है। दूसरी तरफ सत्यम की जघन्य हत्या से गांव वालों में भी रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed