{"_id":"59ecd6694f1c1bda538b882a","slug":"81508693609-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्पीडन पर लें 1","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्पीडन पर लें 1
Updated Sun, 22 Oct 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘उत्पीड़न पर लें 181 हेल्पलाइन की मदद’
क्रासर
सिंहपुर के पाकरगांव में हुई महिला जागरूकता गोष्ठी
फोटो संख्या-23
अमर उजाला ब्यूरो
गौरीगंज। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से संचालित आशा ज्योति की सदस्यों ने रविवार को सिंहपुर ब्लॉक के कई गांवों में जागरूकता गोष्ठी आयोजित की। गोष्ठी में महिलाओं को उनके अधिकार बताते हुए उत्पीड़न की स्थिति में 181 हेल्पलाइन की मदद लेने का सुझाव दिया गया।
घरेलू हिंसा समेत महिला उत्पीडन से जुड़े सभी मामलों से उन्हे निजात दिलाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से पिछले 27 जून को आशा ज्योति केंद्र की शुरुआत हुई थी। योजना के तहत जिले में गठित 181 महिला हेल्पलाइन में रेखा गुप्ता, माधुरी मौर्या व सीमू दुबे की तैनाती की गई थी। प्रथम चरण में हेल्पलाइन सदस्यों को जिले भर में प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इसी क्रम में रविवार को आशा ज्योति केंद्र की सदस्यों ने सिंहपुर ब्लॉक के पाकरगांव, खेखरुवा, पेडारा तथा रामपुर पवारा में जागरूकता गोष्ठी आयोजित की। गोष्ठी के माध्यम से सदस्यों ने महिलाओं को हेल्पलाइन 181 के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कहा कि महिलाएं अपना अधिकार समझे और उत्पीड़न के किसी भी मामले में तत्काल 181 हेल्पलाइन की मदद लें। सदस्यों ने कहा कि हेल्पलाइन पर शिकायत करने वाली महिलाओं व छात्राओं की पहचान गुप्त रखी जाएगी।