{"_id":"597b6dc94f1c1ba0348b45b8","slug":"81501261257-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर्षोल्लास के साथ मनाया गया नागपंचमी का त्योहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर्षोल्लास के साथ मनाया गया नागपंचमी का त्योहार
Updated Fri, 28 Jul 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नागपंचमी पर हुईं खेल
प्रतियोगिताएं, पीटी गुड़िया
क्रासर
हर्षोल्लास के साथ मनाया गया त्योहार
अमर उजाला ब्यूरो
गौरीगंज। हिंदुओं का प्रमुख त्योहार नागपंचमी शुक्रवार को पूरे क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। महिलाओं ने घरों में पकवान बनाए तो शिव मंदिर जाकर नाग देवता की पूजा अर्चना की। परंपरा के अनुसार दोपहर बाद गांवों की बागों में गुड़िया पीटकर त्योहार का समापन हुआ। इस मौके पर जगह-जगह कुश्ती व विभिन्न प्रकार की खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ।
नागपंचमी के त्योहार पर शुक्रवार को क्षेत्र में खासी धूम रही। लोगों ने पर्व को हर्षोल्लास से मनाया। महिलाओं ने घरों में मिठाई व पकवान बनाने के बाद शिव मंदिर जाकर भगवान शंकर व नाग देवता की पूजा अर्चना की। परंपरा के अनुसार दोपहर बाद गांव किनारे स्थित बागों में बालिकाओं ने गुड़िया फेंकी तो मौजूद बालकों ने उसे पीटा। इक्का-दुक्का जगह गांव के सार्वजनिक स्थलों पर पड़े झूले पर बैठने के लिए महिलाएं खासी उत्साहित रहीं। घरों में बने पकवान का लुत्फ उठाने के बाद लोगों ने एक दूसरे के घर जाकर नागपंचमी की बधाई दी। इस दौरान गुझिया खाने खिलाने का दौर भी चला। पर्व पर गौरीगंज ब्लॉक के गौरीपुर गांव सहित कई गांवों में कुश्ती, दौड़ व अन्य कई खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन कर विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।