{"_id":"593ecd391126f4db598b4572","slug":"81497287993-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिड-डे मील को पटरी पर लाने की कवायद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिड-डे मील को पटरी पर लाने की कवायद
Updated Mon, 12 Jun 2017 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिड-डे मील को पटरी
पर लाने की कवायद
क्रासर
कोटेदारों को आवंटित हुआ त्रैमासिक राशन
विद्यालयों को प्रति माह उठाना होगा राशन
अमर उजाला ब्यूरो
गौरीगंज। प्राथमिक, उच्च प्राथमिक व माध्यमिक सहित जिले के कुल 2181 स्कूलों में मिड-डे-मील संचालित होता है। सरकारी अभिलेखों के मुताबिक प्राथमिक स्कूलों में 1,85,000 व उच्च प्राथमिक (जूनियर से इंटर तक) में कुल 68,551 छात्र छात्राएं पंजीकृत हैं। हालांकि उपस्थिति संख्या को देखते हुए शासन का मानना है कि प्राथमिक में 91,520 व उच्च प्राथमिक में 36,169 छात्र-छात्राएं ही प्रतिदिन भोजन करते हैं। इन विद्यार्थियों को अनिवार्य रूप से मध्याह्न भोजन का लाभ देने व प्रधानाध्यापक की बहानेबाजी पर अंकुश लगाने के लिए शासन गंभीर है। प्रत्येक वर्ष राशन की अनुपलब्धता के बहाने भोजन नहीं बनवाने वाले इस वर्ष बहानेबाजी नहीं कर सकेंगे। इसके लिए शासन ने नया शैक्षिक सत्र शुरू होने से पूर्व जिले को तीन महीने का एकमुश्त राशन आवंटित कर दिया है। विशेष सचिव की ओर से महाप्रबंधक क्षेत्रीय कार्यालय ने भारतीय खाद्य निगम लखनऊ को भेजे गए पत्र की कॉपी जिलाधिकारी व बीएसए को भी भेजी है। जारी पत्र में द्वितीय त्रैमास (जुलाई से सितंबर) के लिए आवंटित राशन को अति शीघ्र कोटेदारों को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। कोटेदार राशन को एकमुश्त उठाएंगे। वे प्रधानाध्यापक को प्रत्येक माह का राशन शुरुआती हफ्ते में उपलब्ध करा देंगे।
इनसेट
आवंटित हुआ 1172.12 एमटी राशन
शासन ने जिले को कुल 1172.12 एमटी राशन आवंटित किया है। इसमें 777.89 एमटी चावल और 394.23 एमटी गेहूं है। प्राथमिक व उच्च प्राथमिक के लिए अलग-अलग आवंटन की बात करें तो प्राथमिक को 500.22 एमटी चावल व 253.18 एमटी गेहूं तथा उच्च प्राथमिक को 277.67 एमटी चावल व 141.05 एमटी गेहूं उपलब्ध कराया गया है।
इनसेट
मिला पत्र
बीएसए राजकुमार पंडित ने इसकी पुष्टि की। कहा कि छात्र संख्या के आधार पर ब्लॉक व स्कूलवार आवंटन तैयार किया गया है। प्रधानाध्यापकों को पत्र भेजकर कोटेदार से राशन प्राप्त कर नियमित एमडीएम बनवाने का निर्देश दिया गया है।