फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   813 candidates left the joint entrance examination of B.Ed.

Sultanpur News: 813 अभ्यर्थियों ने छोड़ी बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा

Mon, 10 Jun 2024 01:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 10 Jun 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
813 candidates left the joint entrance examination of B.Ed.
सुल्तानपुर। जिले में दो पालियों में आठ सेंटरों पर रविवार को आयोजित बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा में कक्षों को देखने के लिए केंद्रों पर अभ्यर्थियों में अफरातफरी मची रही। भीषण गर्मी के बीच दोनों पालियों में 813 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षाा समाप्त होने के बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन



बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए सुबह आठ बजे से अभ्यर्थी सेंटरों पर पहुंचने शुरू हो गए। कुछ सेंटरों पर कक्षों के गेट पर लगी सूची साफ नहीं होने व भीड़ अधिक होने की वजह से सेंटरों पर अफरातफरी मची रही। गेट पर हो रही चेकिंग को लेकर भी अभ्यर्थियों को परेशानी झेलनी पड़ी। यही हाल दूसरी पाली की दो बजे से शुरू परीक्षा का रहा। विलंब से पहुंचे कुछ अभ्यर्थियों को वापस होना पड़ा।
विज्ञापन


जिले को परीक्षा के लिए आवंटित 3817 अभ्यर्थियों में पहली पाली में 405 व दूसरी पाली में 408 अभ्यर्थियों ने किनारा कर लिया। दोनों पालियों को मिलाकर 3004 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में हिस्सा लिया। परीक्षा के नोडल व अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने कई केंद्रों का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न हो गई। प्रत्येक परीक्षा केंद्रों पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट डटे रहे। सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट अपने केंद्रों का जायजा लेते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन





पेपर में आठ-दस प्रश्न रहे कठिन
रविवार को दूसरी पाली में बीएड की प्रवेश परीक्षा देकर जीआईसी से निकले कूरेभार के आलोक यादव ने बताया कि प्रश्नपत्र में आठ-दस प्रश्न कुछ कठिन थे। फिलहाल सभी प्रश्नों का उत्तर दिया है। जीआईसी सेंटर की मुसाफिरखाना निवासी शिवांगी ओझा ने बताया कि पेपर अच्छा था। तैयारी के बिना परीक्षा देने वालों के लिए पेपर देने वालों के लिए ठीक नहीं रहा। जिले की प्राची पांडेय ने बताया कि शिक्षा से संबंधित कई प्रश्न पूछे गए थे। लंभुआ निवासी कुलसुम खान ने बताया कि पेपर ठीक रहा। मानसिक योग्यता से संबंधित सवाल भी पूछे गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed